मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चार-पांच दिन तेजी से बढ़ेगा तापमान

लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने से बारिश के भी बन रहे आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई 2021 को 42.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है अधिकतम तापमान

Meerut। हर साल की तरह इस बार भी नौतपा का सीजन शुरू हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक प्रभावी रहेगा। वहीं इस बार इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान चार से पांच दिनों में तपिश ज्यादा रहेगी तो वहीं बारिश के भी आसार बने रहे हैं। दरअसल, इस बार पश्चिमी विक्षोभ बार-बार सक्रिए हो रहा है।

42.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दस सालों में नौतपा के दौरान आठ बार तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। बीते वर्षो के आंकड़ों पर नजर डालें तो नौतपा के दौरान साल 2015 में सर्वाधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। जबकि सबसे कम तापमान 2016 में रहा था। तब 28 मई को तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा था। मौसम विज्ञानी डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि 25 मई से दो जून तक शुरुआत में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम बदलने के कारण तापमान में कमी आ सकती है।

बढ़ गया तापमान

बीते कई दिनों से बारिश और बादलों के छाए रहने के कारण गर्मी का प्रकोप लोगों को नहीं सता रहा था। मगर मंगलवार से नौतपा शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से तीन डिग्री लो था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से 1 डिग्री लो रहा।

बॉक्स

च्योतिषों का भी मत

सनातन धर्म में सूर्य देवता का विशेष स्थान है। विल्वेश्वरनाथ संस्कृत महाविद्वालय के प्रिंसिपल डॉ। दिनेशदत्त शर्मा के अनुसार कि श्रीमद्भागवत में नौतपा का वर्णन मिलता है। सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में रहता है तो उस काल को नौतपा कहते हैं। हालांकि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में परिभ्रमण 14 दिन का है, लेकिन शुरुआती नौ दिनों में काफी गर्मी रहती है। इस कारण इसे नौतपा कहते हैं।

वैज्ञानिकों का मत

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। इसके चलते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। अधिक गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्र की लहरें आकर्षित होती हैं। इससे अच्छी बारिश की संभावना भी बनती है।

गत 10 वर्षो में नौतपा में चढ़ा पारा

वर्ष तापमान

26 मई, 2011 38.0

28 मई, 2012 41.7

27 मई, 2013 41.2

30 मई, 2014 40.5

25 मई, 2015 42.5

28 मई, 2016 36.5

26 मई, 2017 40.5

27 मई, 2018 41.0

31 मई, 2019 42.0

27 मई, 2020 41.0

दस साल बाद मई में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रहा है। वहीं लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिए होने के कारण बारिश के आसार भी बन रहे हैं। फिलहाल चार-पांच दिन तापमान तेजी से बढ़ेगा।

डॉ। एएन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive