पहले दिन कॉलेजों में शुरू हुई एडमिशन की प्रक्रिया

सीटें खाली होने पर फिर से शुरू होगी ओपन मेरिट प्रक्रिया

कल तक चलेगी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया

एडमिशन अब तक

कनोहर लाल ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज- 280

आरजी ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज- 320

शहीद मंगल पांडे- 209

मेरठ कॉलेज- 700

एनएएस में 492

Meerut। शहर के कोएड कॉलेजों में सोमवार से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दाखिले की प्रक्रिया ओपन मेरिट कट ऑफ के जरिए हुई। वहीं, ग‌र्ल्स कॉलेजों ने भी अपनी कटऑफ जारी कर दी। ऐसे में ग‌र्ल्स कॉलेजों में कटऑफ लगते ही पहले ही दिन एडमिशन होने शुरु हो गए थे। देर शाम तक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चली। हालांकि, छात्र दोपहर तक मेरिट का इंतजार करते रहे, दोपहर को जाकर कॉलेजों में मेरिट कट ऑफ चस्पा की गई। उसके बाद कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो गई। गौरतलब है कि अभी एक लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन होने हैं। उनके लिए ही एडमिशन चल रहे है। अगर सीटें खाली बचती है तो सेकेंड ओपन मेरिट प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

कॉलेजों में एडमिशन

कनोहर लाल ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में पहले दिन 280 एडमिशन हुए है। वहीं आरजी ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में 320 एडमिशन हुए हैं। वहीं, शहीद मंगल पांडे में 209 एडमिशन हो पाए हैं। मेरठ कॉलेज में 700 एडमिशन हो चुके हैं। वहीं एनएएस में फिलहाल 492 एडमिशन हो चुके है। हालांकि चार नवंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद खाली सीटों को देखा जाएगा। इसके बाद ही अगली मेरिट निकालने पर विचार किया जाएगा।

ये है कटऑफ की स्थिति

इस्माईल कॉलेज

बीए

जनरल - 54.6

ओबीसी- 42.6

एससी- 40.6

बीकॉम

जनरल - 66.2

ओबीसी- 56.4

एससी- 50.6

कनोहर लाल ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज

बीए

जनरल - 54.2

ओबीसी- 37

एससी- 49.2

बीकॉम

जनरल- 45.20

शहीद मंगल पांडे ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज

बीए

जनरल - 52.6

ओबीसी- 36.8

एससी- 48.4

बीएससी पीसीएम

जनरल-57

ओबीसी- 55

एससी- 47

आरजी ग‌र्ल्स पीजी

बीए

जनरल - 55.8

ओबीसी- 45.8

एससी- 40.8

बीकॉम

जनरल - 77

ओबीसी- 69.2

एससी- 54.8

बीएससी

जनरल- 59.4

ओबीसी- 51.7

एससी- 45.8

Posted By: Inextlive