मेरठ। रविवार को भारतीय वैश्य संगम के द्विवार्षिक चुनाव का गढ़ रोड स्थित होटल में आयोजन किया गया। चुनावी सभा की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक कुंवर शेखर विजेंद्र ने की। संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक अमित अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी इंजीनियर सीपी गुप्ता सह चुनाव अधिकारी इंजीनियर सतीश चंद्रा एवं सतीश जिंदल ने चुनाव संपन्न कराए।


मेरठ, (ब्यूरो)। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अंबुज गुप्ता को चुना गया, राष्ट्रीय महामंत्री पद पर विपुल सिंघल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर अजय सिंघल को निर्विरोध चुना गया। सह कोषाध्यक्ष अमित गर्ग निर्विरोध चुने गए तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दीपक मित्तल, नवीन कुमार अग्रवाल एवं मुकुल सिंघल का निर्विरोध चयन किया गया।

दी बधाई मुख्य संरक्षक कुंवर शेखर विजेंद्र व संरक्षक पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व आशीर्वाद दिया। सभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ई। डीके रस्तोगी, डॉ। अशोक कुमार गुप्ता, राघव गर्ग, विशंभर दयाल गुप्ता, दीपक मित्तल समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive