कैंट के साथ ही सिविल क्षेत्र में भी मदद के हाथ बढ़ा रही सैन्य यूनिटों को मिली प्रसंशा

Meerut। भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमां¨डग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह शुक्रवार को मेरठ छावनी पहुंचे। पिछले एक साल में दूसरी बार मेरठ छावनी आए आर्मी कमांडर ने वर्तमान में कोविड के खिलाफ चल रही लड़ाई में सेना की तैयारियों को देखा और परखा। आर्मी कमांडर की अगुवाई छावनी में खड़ग कोर के जनरल आफिसर कमां¨डग लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणी ने किया। शुक्रवार को आर्मी कमांडर ने चार्जिंग रैपिड डिवीजन की ओर से कोविड के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।

सुविधाओं का किया निरीक्षण

सैनिक अस्पताल के सामने सेना की ओर से कोविड सहायता केंद्र बनाया गया है। आर्मी कमांडर ने सहायता केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पूर्व सैनिकों व उनके स्वजनों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रैपिड डिवीजन के इंजीनियर्स और 510 ब्रे वर्कशाप की ओर से कोविड के दौरान सिविल की मदद के लिए दी जा रही सेवाओं के बारे में भी जाना और उनकी सराहना भी की।

आपरेशनों के लिए भी रहें तैयार

आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने सेना को अपने बेहतरीन प्रशिक्षण स्तर को बनाए रहते हुए भविष्य की सभी महत्वपूर्ण आपरेशनों के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में हर सैनिक और देश के लोगों की मदद कर उन्हें स्वस्थ रखने में अपनी भूमिका निभाने के साथ ही अपने प्रोफेशनल ट्रे¨नग से फोकस न हटने दें। शुक्रवार को आर्मी कमांडर ने चार्जिंग रैपिड डिवीजन के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग कांफरेंस में सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा की। शनिवार को वह बैठक करेंगे और दोपहर में रवाना हो जाएंगे।

Posted By: Inextlive