ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो पर मेरठ पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने संपत्ति पर कब्जा कर बोर्ड लगाया

Meerut ईनामी बदन सिंह बद्दो अभी भले ही गिरफ्तार न हुआ हो, लेकिन उसकी चल-अचल संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बदन सिंह बद्दो की एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने डीएम के आदेश पर जब्त कर ली है। जिस पर पुलिस ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है।

ऐसे हुआ था फरार

ढाई लाख रुपये का ईनामी बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से होटल मुकुट महल से फरार हो गया था। बदन सिंह बद्दो आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पहले कुर्की की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद अवैध बंगला ध्वस्त किया गया था। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक करोड़ 25 लाख की संपत्ति

टीपी नगर एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि बद्दो की अपराध से अíजत की गई चल-अचल संपत्ति जिसकी कीमत अनुमानित एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये है, जिसको जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने यहां पर अपना बोर्ड भी लगवा दिया है। बता दें कि बदन सिंह बद्दो की संपत्ति पर तो लगातार पुलिस की कार्रवाई चल रही है, लेकिन उसको गिरफ्तार करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

Posted By: Inextlive