- पुलिस को मिली आरोपी की लोकेशन

मेरठ :बेगमपुल पर होटल राकेश में गोली मारने के बाद मेरठ कॉलेज का छात्र विशाल राठी बागपत भाग गया। पुलिस को विशाल की लोकेशन मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, अपोलो हॉस्पिटल के कर्मचारी ने विशाल राठी पर शराब के नशे में होकर जय श्री राम बोलने का दबाव बनाया था, जिसे लेकर विशाल राठी क्षुब्ध हो गया, उसने कर्मचारी पर गोली चला दी थी। विशाल राठी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह था मामला

सिविल लाइन के सुभाष नगर गली नंबर दो निवासी विशाल अपने दोस्त गंगानगर निवासी रानू के साथ मंगलवार की रात बेगमपुल स्थित राकेश होटल में खाना लेने गया था। विशाल भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कर्मचारी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विशाल और नानू ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान होटल में मेरठ कॉलेज का छात्र विशाल राठी भी खाना लेने पहुंच गया। विशाल राठी बागपत के टटीरी का रहने वाला है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि विशाल राठी की धरपकड़ को पुलिस लगी हुई है।

पिस्टल लेकर घूमता था विशाल

विशाल राठी सरेआम अवैध पिस्टल लेकर घूमता था। लालकुर्ती पुलिस को कई बार विशाल की शिकायत की गई। तब भी उसके खिलाफ अवैध पिस्टल रखने में कोई कार्रवाई तक नहीं की। पुलिस मान रही है कि विशाल राठी के साथ उसका दूसरा साथी भी है, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है।

विशाल राठी की धरपकड़ को सदर बाजार पुलिस की टीम लगी हुई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंजिल सैनी, एसएसपी।

Posted By: Inextlive