-भाजपा की ढेर कवायद धरी रह गई, विजेंद्र को मिले 549 वोट

-महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर बिजेंद्र पैनल ने मारी बाजी

-मंत्री पर काबिज गौरव शर्मा को मिले सर्वाधिक 832 वोट

Meerut। शहर के सबसे बड़े कारोबारी संगठन संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर नवीन गुप्ता काबिज हुए हैं। प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र अग्रवाल का उन्होंने 256 वोट से परास्त किया है। वोटिंग में 8 वोट कैंसिल हुए। कुल 1364 मतदाताओं ने सोमवार को मतदान किया था। विजेंद्र अग्रवाल पैनल के अरुण वशिष्ठ महामंत्री बने, कोषाध्यक्ष पद पर भी विजेंद्र पैनल के पवन मित्तल काबिज हुए। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर विजेंद्र पैनल विजयी रहा, संगठन मंत्री नवीन पैनल के आशु रस्तोगी बने तो मंत्री के 9 पदों में से 7 मंत्री नवीन पैनल के चुने गए।

भाजपाइयों को मिली शिकस्त

मंगलवार प्रात: 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में सर्वप्रथम मंत्री के नौ पदों पर गिनती शुरू हुई। देर रात्रि करीब 8:30 बजे अध्यक्ष पद पर नवीन गुप्ता की जीत की घोषणा के साथ ही भाजपाई दांव हार गए। प्रतिष्ठा का सवाल बने इस चुनाव में भाजपा ने विजेंद्र पर दांव खेला था, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग समेत महानगर कार्यकारिणी चुनाव के दौरान सक्रिय थी। हालांकि अन्य पदों पर विजेंद्र पैनल की जीत से स्थिति जबाव देने लायक बनी रही। हार का अंदेशा लगते-लगते भाजपा नेता मतगणना स्थल से खिसक लिए।

1364 वोट पड़े थे

मेरठ की 696 संस्थाओं के 1392 पदाधिकारी वोटर हैं। हर संस्था के अध्यक्ष और महामंत्री को संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में वोट डालने का अधिकार है। सोमवार को सूरजकुंड स्थित श्याम भवन (लग्न मंडप) मतदान स्थल पर प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक 1364 (97.98 प्रतिशत) मतदान हुआ था। अध्यक्ष समेत विभिन्न 16 पदों पर दो पैनल आमने-सामने हैं तो वहीं मंत्री पद पर 2 स्वतंत्र प्रत्याशी समेत 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार प्रात: मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात था। दोनों पैनल के प्रत्याशियों, समर्थकों के अलावा मतगणना प्रक्रिया में शामिल लोग परिसर में मौजूद थे।

महामंत्री बने अरुण

भाजपा नेता और विजेंद्र अग्रवाल पैनल के अरुण वशिष्ठ ने महामंत्री पद पर रिकार्ड जीत दर्ज की। अरुण ने 733 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी संजय जैन गोयल (नवीन गुप्ता पैनल) को 115 वोटों से हराया। संजय को 618 वोट मिले हैं। महामंत्री पद के लिए 12 मत कैसिंल करार दिए गए।

उपाध्यक्ष विजेंद्र के

उपाध्यक्ष के 3 पदों पर दोनों पैनल के 6 प्रत्याशी मैदान में थे। विजेंद्र अग्रवाल गुट के तीनों प्रत्याशी विजयी रहे।

नाम वोट्स पैनल

कमल ठाकुर 733 विजेंद्र अग्रवाल

सरदार दलजीत सिंह 661 विजेंद्र अग्रवाल

नीरज मित्तल 660 विजेंद्र अग्रवाल

कोषाध्यक्ष बने पवन

विजेंद्र अग्रवाल पैनल के पवन मित्तल (706) ने प्रतिद्वंद्वी नवीन गुप्ता पैनल के सतीश चंद्र जैन को 70 वोटों से हराया। प्रतिद्वंद्वी जैन को 636 वोट मिले।

मंत्री पदों को नवीन का कब्जा

मंत्री के 9 पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में थे। नवीन गुप्ता पैनल के 7 और विजेंद्र अग्रवाल पैनल के 2 प्रत्याशी विजयी रहे। 49 वोट्स कैंसिल हुए है।

नाम वोट्स पैनल

गौरव शर्मा 832 नवीन गुप्ता

विजय आनंद अग्रवाल 781 नवीन गुप्ता

उमेश अग्रवाल शारदा 779 नवीन गुप्ता

अमन गुप्ता 708 नवीन गुप्ता

तरुण गोयल 688 नवीन गुप्ता

संदीप गोयल रेवड़ी 672 विजेंद्र अग्रवाल

मनीष शर्मा 668 नवीन गुप्ता

तिलक नारंग 650 नवीन गुप्ता

राजीव गुप्ता काले 595 विजेंद्र अग्रवाल

संगठन मंत्री नवीन का

संगठन मंत्री के एक पद पर नवीन गुप्ता पैनल के आशु रस्तोगी (770) विजयी हुए हैं। विजेंद्र अग्रवाल पैनल के गजेंद्र शर्मा 556 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

---

प्रात: 9 बजे आरंभ मतगणना रात्रि 8 बजे तक संचालित हुई है। कांटे की टक्कर के बाद नवीन गुप्ता को अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। विभिन्न पदों पर मिलीजुली सरकार बनी है। पुलिस-प्रशासन समेत सभी कारोबारियों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग दिया।

-मुकुल सिंघल, मुख्य चुनाव अधिकारी

Posted By: Inextlive