टोल का बूम तोड़ा, कर्मचारियों से हुई कहासुनी, पुलिस ने किया शांत

Meerut। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ क्षेत्र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिवाया टोल प्लाजा को करीब दस मिनट तक फ्री करा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की टोल र्किमयों से झड़प भी हुई। टोल का बूम तोड़ दिया। पुलिस और टोल अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर शांत किया। भाकियू की गाड़यिां टोल प्लाजा की कई लेनों से बिना टोल दिए दिल्ली की तरफ रवाना हुई।

ये है मामला

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक व सभासद संजय दौरालिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेश के विरोध में सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाकियू का धरना कार्यक्रम प्रस्तावित था। पश्चिमी उप्र। से भारी संख्या में किसानों को जंतर-मंतर को रवाना हुए। मेरठ समेत मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी दर्जनों गाड़यिों से दिल्ली को रवाना हुए।

ऐसे हुआ विवाद

सिवाया टोल प्लाजा पर गाडि़यों का काफिला पहुंचा तो वहां पहले से लेनों में वाहनों की कतार थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी गाडि़यों को जल्दी निकलवाने को कहा। मगर, आगे खड़े गाडि़यों के फास्टैग में तकनीकी खराबी होने के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही थी। इसी बात पर कार्यकर्ताओं की टोल कर्मियों से झड़प हो गई। जिसके बाद भाकियू ने अपनी सभी गाड़यिों के लिए जबरन टोल फ्री करा दिया। टोल अधिकारी प्रदीप चौधरी ने भी भीड़ को समझाने का प्रयास किया, मगर उनकी एक नहीं सुनी। दस मिनट तक भाकियू की गाड़यिां टोल से बिना पर्ची कटवाए निकली। पुलिस ने भीड़ को शांत किया।

दिल्ली जाने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जल्दी निकलने के चक्कर में बिना टोल फीस दिए निकले। इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई है।

प्रदीप चौधरी, मैनेजर-क्यूब हाईवे कंपनी, टोल प्लाजा।

Posted By: Inextlive