6 मंजिल की होगी मल्टीलेवल पार्किग, दो फ्लोर होंगे अंडरग्राउंड

Meerut। शहर में जैसे-जैसे विकास की योजनाएं मूर्तिरूप में आ रही हैं। वैसे वैसे जाम की समस्या शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शहरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पाìकग और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चल रही कवायद अब जमीन पर भी दिखने लगी है।

बनेगी पार्किंग

एमडीए की तरफ से स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में मल्टीलेवल पाìकग बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम इस मल्टी लेवल पार्किंग का डिजाइन तैयार कर लिया है। इसके बनने के बाद घंटाघर क्षेत्र के अति व्यस्त बाजारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तैयार हो रहा प्रस्ताव

सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अनुसार शहर में मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डिजाइन बनाकर देखा गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर आगे काम पूरा किया जाएगा।

मिलेगी जाम से निजात

नगर निगम के अनुसार खाली पड़े स्थान पर वाहनों के लिए मल्टीलेवल पाìकग बना सकते हैं। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 40 करोड़ रुपये शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिले थे।

होगी आधुनिक तकनीक

निगम के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग को बड़े ही आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इसके तहत एडवांस तकनीकि से मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की जाएगी। यह मल्टीलेवल पाìकग छह मंजिल की होगी। इसमें दो मंजिल भूमिगत और चार मंजिल ऊपर होंगी।

दूर होगी दिक्कत

सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि जाम से निपटने के लिए नगर निगम कवायद में जुटा है। पार्किंग न होने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने से घंटाघर के आसपास क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही वर्षो से चली रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

अन्य जगह भी पर्किग

इसके साथ ही नगर निगम द्वारा टाउन हॉल परिसर, जीआईसी मैदान, एमडीए परिसर में भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने पर विचार चल रहा है। हालांकि निगम फिलहाल घंटाघर पर ही मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का मन बना रहा है।

ये होगी स्थिति

मल्टीलेवल पार्किग की ऊपर की दो मंजिल नगर निगम को दी जाएंगी।

निगम दोनों फ्लोर पर 50 दुकानें बनाकर किराए पर देगा।

निगम के अनुसार इस पार्किंग में 200 से अधिक गाडि़यां खड़ी हो सकेंगी।

100 से अधिक दुपहिया वाहनों की पार्किग का भी होगा इंतजाम।

Posted By: Inextlive