चार सदस्यों ने महानगर अध्यक्ष को लिखित स्पष्टीकरण भेजा

Meerut : छावनी परिषद से विपिन सोढ़ी के उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद राजनीति तेज हो गई है। विपिन सोढ़ी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भाजपा समर्थित चार सदस्यों ने महानगर अध्यक्ष मुकेश ¨सघल को लिखित स्पष्टीकरण दिया है। अब महानगर अध्यक्ष भी छावनी के नए उपाध्यक्ष के चुनाव तक प्रदेश संगठन के निर्णय का इंतजार कर रहे ह। उधर, अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य भी 22 फरवरी का उपाध्यक्ष चुनने की रणनीति बनाने में जुटे ह।

छावनी परिषद की बुधवार को हुई बैठक में वार्ड एक की सदस्य रिनी जैन, दो की सदस्य बुशरा कमाल, तीन की सदस्य बीना वाधवा, चार के सदस्य नीरज राठौर, पांच के सदस्य अनिल जैन ने विपिन सोढ़ी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा। इसके बाद विपिन सोढ़ी को उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। नए उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 फरवरी की तिथि प्रस्तावित है। बुधवार को ही महानगर अध्यक्ष मुकेश ¨सघल ने क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी भाजपा के सदस्यों को बुलाया गया था, इसमें विपिन सोढ़ी के अलावा कोई नहीं पहुंचा। जिस पर महानगर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। रिनी जैन, बीना वाधवा, नीरज राठौर और अनिल जैन ने संयुक्त रूप से जवाब देते हुए कहा है कि सभी ने कहा है कि महानगर अध्यक्ष का पत्र उन्हें बोर्ड बैठक के बाद घर पहुंचने पर मिला, जिसकी वजह से वह क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंच पाए। इसे अनुशासनहीनता न माना जाए। साथ ही उन्होंने विपिन सोढ़ी को हटाने के पीछे के कारण भी गिनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपिन सोढ़ी उनके सुझाव नहीं लेते थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलते थे।

यह हजम नहीं

सदस्यों ने अपने पत्र यह भी लिखा है कि भाजपा के महानगर कार्यकारिणी सदस्य गौरव गोयल जो वार्ड छह की सदस्य मंजू गोयल के पुत्र ह। मंगलवार को जब ई छावनी पोर्टल को लांच किया जा रहा था, उसमें विपिन सोढ़ी के नहीं आने पर उन्होंने कहा था कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में भी वे नहीं आए, ऐसे उन्हें उपाध्यक्ष के पद पर रहने का अधिकार नहीं है। पार्टी इकाई भी उन्हें नहीं चाहती है। सदस्यों ने आगे कहा है कि उनकी बात मानते हुए इसके बाद छह सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव रखा। उधर, मंजू गोयल का कहना है कि जो सदस्य कुछ समय पहले ही उनके खिलाफ खड़े थे, वह उनके पुत्र की बात कैसे मान गए। वे झूठे आरोप लगाकर राजनीति कर रहे ह। उन्हें जनता के काम से कोई मतलब नहीं है।

इनका कहना है--

चार सदस्यों ने अपना स्पष्टीकरण दिया है, इसे प्रदेश संगठन को भेज दिया गया है। नए उपाध्यक्ष के लिए 22 फरवरी को वो¨टग है, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुकेश ¨सघल, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

आज हाईकोर्ट में सुनवाई

विपिन सोढ़ी का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव की असंवैधानिकता को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, इसकी सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।

Posted By: Inextlive