- वेलफेयर एसोसिएशन ने 210 बी का किया निरीक्षण

- दीपक शर्मा के परिजनों से भी की मुलाकात

Meerut। ऑल इंडिया कैंटोमेंट रेजीडेंस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन की टीम मेरठ पहुंची। टीम ने बंगला नंबर 210 बी का निरीक्षण किया। दीपक शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। एसोसिएशन ने माना कि आरआर मॉल ध्वस्तीकरण में कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने लापरवाही बरती है।

छुट्टी में कार्रवाई क्यों?

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी के नेतृत्व में 18 सदस्य टीम दोपहर 4 बजे मेरठ पहुंची। टीम ने कहा कि कैंट बोर्ड को छुट्टी के दिन कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। 9 जुलाई को दूसरा शनिवार था। टीम ने तड़के की कार्रवाई की, जबकि इसे दिन निकलने के बाद भी किया जा सकता था।

होनी चाहिए जांच

एसोसिएशन ने कहा कि मॉल को ध्वस्त करते समय कैंट बोर्ड, सेना, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की फौज थी, उसके बाद भी 4 लोगों की मौत हो गई। इसकी जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन दीपक शर्मा व अन्य जिनकी मौज हुई उनके परिजन के साथ है। उनको न्याय दिलाने के लिए वह लड़ाई लड़ेगी।

वार्ता के लिए बुलाया

सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने छावनी परिषद के कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त करने के लिए शनिवार को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त न करने की बात कही। सीईओ ने पानी व बिजली न बंद करने के लिए कर्मचारियों से कहा था, जिसको कर्मचारियों ने मान लिया।

Posted By: Inextlive