- घरों में हो चल रही है तैयारियां

-सेलीब्रेशन के लिए कर रहे हैं खरीदारी, पहले से ही दे रहे केक का आर्डर

Meerut- चरनी में चमका उजियारा यीशु आया है, जय जय बोलो सारे लोगों यीशु आया है। कुछ ऐसे ही कैरल गीतों से सभी चर्च गूंज उठेंगे। जी हां, 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के अब कुछ ही दिन है। ऐसे में जहां एक तरफ घरों में लोगों ने सजावट व सेलीब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं विभिन्न चर्चो में भी तैयारियां शुरु हो गई है।

चर्चो में शुरु है तैयारियां

शहर के गिरजाघरों में दिसंबर आते है क्रिसमस सेलीब्रेशन का अंदेशा होने लगता है। दिसंबर माह के पहले संडे से व्हाइट संडे के साथ ही क्रिसमस सेलीबे्रशन की शुरुआत होने लगती है। 25 दिसंबर क्रिसमस दिवस के लिए कई दिनों पहले से ही चर्चो की सजावट व सेलीबे्रशन शुरु किए जाएंगे। शहर के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च लालकुर्ती, सिटी मैथोडिस्ट चर्च साकेत, सेंट लुक्स चर्च साकेत, ब्रिशवा चर्च, सेंट पोल चर्च कैंट, सीएनआई चर्च बच्चा पार्क, सेंट थॉमस चर्च बच्चा पार्क, आदि में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां हो रही है। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च के डॉ। पीटर बलदेव द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी और उसके बाद क्रिसमस सेलीब्रेशन किया जाएगा। वहीं दुआ का घर पेंटीकोस्टल चर्च में धर्मगुरु फिनी अब्राहम ने बताया कि चर्च को विभिन्न तरह की लाइटों से सजाया जाएगा व क्रिसमस ट्री व चरनी को भी सजाया जाएगा। सेंट पीटर्स चर्च श्रद्धापुरी आदि सभी चर्चो को इसबार विभिन्न तरह की कृत्रिम लाइटों से सजाया जाएगा।

घरों में भी खुशियों की बयार

एक तरफ चर्च में मिड नाइट सर्विस की धूम होगी तो दूसरी तरफ घरों में भी क्रिसमस ईव पर खुशियां होंगी। क्रिश्चन समुदाय के लोगों ने घरों में क्रिसमस की विशेष सजावट की तैयारियां शुरु कर दी है। वहीं पहले से ही केक की बुकिंग भी करा दी गई है। साकेत केक फैक्ट्री की संचालिका गरिमा मित्तल ने बताया कि उनके यहां अभी तक 40 से अधिक केक की बुकिंग हो चुकी है।

हमने की है तैयारी

हम तो घर में केक बनाते है और क्रिसमस ट्री सजाते है, इसके अलावा गिफ्ट भी खरीदने की तैयारी की है शॉपिंग रोज चल रही है।

-खुशबू

इसबार मैं घर में विशेष चरनी की सजावट करुंगी, इसके लिए मैनें काफी सजावट का सामान खरीदा है। इसके अलावा केक भी आर्डर किया है।

-रोहटा

हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस पर विशेष सजावट व पार्टी की तैयारी है। क्रिसमस के दिन चर्च में भी जाते है।

-रीना रॉय

मैनें क्रिसमस के लिए केक बनाने का विचार किया है। इसके साथ ही अपने सभी रिश्तेदारों को क्रिसमस गिफ्ट देने की सोच रही हूं।

-टेरेसा

इस बार मैं ऑनलाइन शॉपिंग कर रहीं हूं, क्रिसमस के गिफ्ट से लेकर सजावट का सामान सबकुछ ऑनलाइन खरीद रही हूं।

-नमिता

क्रिसमस पर इस बार कई तरह के केक बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही घर की सजावट के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की है।

-एलिजा बेथ

Posted By: Inextlive