-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने दी राय

Meerut : मुजफ्फरानगर में आयोजित सर्वदलीय महापंचायत से वापस दिल्ली जाने के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को शीलकुंज कालोनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की जांच सीबीआइ करे। वहीं जिस तरह हाथरस प्रशासन ने रात में युवती के शव का अंतिम संस्कार किया, वह भी प्रशासन को कटघरे में खड़ा करता है।

रात में संस्कार गलत

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हाथरस में जिला प्रशासन ने घिनौना काम किया था। रात में परिवार वालों की बिना मर्जी के पेट्रोल छिड़ककर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जो भी आरोपित हैं, उनको सजा मिले और प्रशासन के रवैये की भी जांच हो। हाथरस कांड की सीबीआइ जांच को पीडि़त परिवार द्वारा इंकार करने की वजह यह है कि जांच एजेंसी सीबीआइ से जनता का भरोसा उठ गया है।

लाठी चार्ज ठीक नहीं

हुड्डा ने कहा कि कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने हरियाणा में पदयात्रा भी निकाली थी। पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की और रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करना ठीक नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, रोहित राणा, अल्तमस त्यागी, सूर्यांश तोमर, हर्ष ढाका, कपिल जैन, सुशांत त्यागी, भानू प्रताप आदि थे।

Posted By: Inextlive