विवि ने परीक्षा फार्म भरे जाने से लेकर विलम्ब शुल्क से फार्म भरे जाने और परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी है।

मेरठ (ब्यूरो)। सीसीएसयू ने सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया है। कोरोना के बाद बेपटरी हुए सत्र को समयबद्ध करने के लिए विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म, वार्षिक परीक्षा फार्म, सम सेमेस्टर और अन्य परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

ये है वार्षिक कैलेंडर
विषम सेमेस्टर (दिसंबर- 2022 सत्र 2022-23)
परीक्षा फार्म भरने की तिथि - : 01.10.2022 से 25.10.2022 तक
विलंब शुल्क के साथ - 26.10.2022 से 31.10.2022 तक
विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन - 01.12.2022 से 20.12.2022 तक

वार्षिक परीक्षा सत्र (2022-23)
परीक्षा फार्म भरने की तिथि - 01.12.2022 से 31.12.2022 तक
विलंब शुल्क के साथ - 01.01.2023 से 10.01.2023 तक
वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन : 01.02.2023 से

बीएड एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं सत्र (2022-23)
परीक्षा फार्म भरने की तिथि-01.03.2023 से 25.03.2023 तक
विलंब शुल्क के साथ 26.03.2023 से 30.03.2023 तक
परीक्षाओं का आयोजन: 01.05.2023 से

सम सेमेस्टर (जून-2023 सत्र)
परीक्षा फार्म भरने की तिथि - 01.03.2023 से 25.03.2023 तक
विलंब शुल्क के साथ - 26.03.2023 से 30.03.2023 तक
सम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 01.05.2023 से

Posted By: Inextlive