- आर्य समाज सलावा के शताब्दी समारोह का आयोजन

Sardhana : आर्य समाज सलावा के सौ वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय आर्य समिति सरधना के निर्देशन में रविवार को शताब्दी समारोह और वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वव्यापक की उपासना करें

समारोह का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आर्य उप प्रतिनिधि सभा मेरठ के प्रधान विद्यासागर ने कहा कि सत्य सनातन धर्म परोपकार का धर्म है। वेद और यज्ञ दोनों जीवन में उन्नति आर शांति प्राप्त करने के सूत्र हैं। दूसरा सत्र मुख्य अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। जिसमें आचार्य धर्मवीर शास्त्री दिल्ली ने सामाजिक एवं धार्मिक अवमूल्यों की विस्तृत व्याख्या की। कहा कि ईश्वर एक है। हमें उसी सर्वव्यापक की उपासना करनी चाहिए।

अभिनंदन भी किया

इस अवसर पर भजनोपदेशक पंडित शोभाराम 'प्रेमी' का शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन भी किया गया। देवबंद से आए भजनोपदेशक सुरेंद्र सिंह आर्य ने सुंदर भजन सुनाए। ठाकुर विक्रम सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में वैदिक सिद्धांतों के अनुसार अपने आचरण उत्तम बनाते हुए अपनी संतति को संस्कारवान बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही समाज में फैली कुरीति, अंधविश्वास और पाखंड का विरोध कर वैदिक परंपरा का संचालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बालेशचंद विश्नोई, नेपाल सिंह, हरिकिशन, रविंद्र विश्नोई, प्रीतम विश्नोई, विनेश आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालक आर्य समाज के मंत्री विजयपाल आर्य ने आर्य समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त किया।

फोटो परिचय

- यज्ञ में आहूति देते लोग।

- कार्यक्रम में मौजूद लोग।

Posted By: Inextlive