मानसून ट्रफ के चलते रुक गया था मानसून

24 घंटे में फिर से जताए जा रहे बारिश के आसार

Meerut। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी, लू और उमस की मार झेल रहे वेस्ट यूपी को तीसरी बार मानसून दगा दे गया है। बीते दिनों से तीसरी बार मानसून के एक्टिव होने के पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताए थे, लेकिन आखिर में आकर मौसम बीते दो बार की तरह इस बार भी दगा दे गया है।

फिर लगा रहे अनुमान

अब एक बार फिर से मौसम विभाग अगले 24-48 घंटे में मानसून सक्रिय होने वाला ऐसे अनुमान लगा रहा है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बननी शुरू हो गई गुरुवार रात को हल्की बारिश होने के बाद भी मौसम विभाग ने ये कहा था कि तीन दिन की भारी बारिश के आसार है, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, उसके पहले भी दो दिन की बारिश के आसार रहे थे दो बार, अब एक बार फिर अगले 24 घंटे के दौरान, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है अनुमान बताया जा रहा है

नहीं हो पाई बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार ये मानसून ट्रफ एक्टिव होने की वजह से हो रहा है। इसमें मानसून कमजोर पड़ जाता है, मानसून का दवाब मैदानी इलाकों में पड़ता है इसके कारण मानसून रुक जाता है, इसके चलते रुक गया था। अब मानसून फिर एक्टिव होता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 घंटों में बारिश होने के चांस है, आने वाले 3-4 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अच्छी बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिलेगी.इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे.तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.साथ ही रुक-रुक कर बारिश होगी।

भारी बारिश के आसार

हालांकि, ऐसा भी बताया जा रहा है कि नेटवर्क की कमी के चलते मानसून का सही आंकड़ा सहीं नहीं मिल पा रहा है। लेकिन मौसम वज्ञानिकों के अनुसार ये बात ठीक नहीं है, उनके अनुसार केवल मैदानी इलाकों में मानसून का दवाब है इसी के चलते मानसून रुक गया है.मौसम विभाग के अनुसार कुछ जनपदों में आज बारिश के आसार हैं.हालांकि, मेरठ सहित पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। दिन में धूप के साथ बादल आज छाए रह सकते हैं, कई जगह पर तेज बारिश भी हो सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 34.4 रहा जो नार्मल रहा, न्यूनतम तापमान 25 रहा जो नार्मल से दो डिग्री लो रहा। आज अधिकतम तापमान 34 तक ही रहेगा इसकी संभावना है।

नेटवर्क ठीक है, नेटवर्क में कोई दिक्कत नहीं है। मानसून का एक ट्रफ एक्टिव नहीं हो पा रहा है, जिसके मैदानी इलाकों में दबाव बन गया था इससे मानसून रुक गया है, पर अब फिर से मूव होता दिख रहा है 24 घंटे में बारिश का अनुमान है।

डॉ। एएन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive