होम सांइस के सिलेबस में किए गए कई अहम बदलाव

थ्योरी के साथ साथ अब प्रैक्टिकल नॉलेज को मिलेगा महत्व

Meerut। सीसीएसयू के होमसाइंस के सिलेबस में अब नया बदलाव किया गया है। इसके तहत स्टूडेंट को सिलाई बुनाई न सिखाकर बल्कि गारमेंट फैक्ट्री का पूरा वर्क सिखाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत ये बड़ा बदलाव किया गया है।

कौशल विकास का ख्याल

आधुनिक युग और तकनीकि से युवाओं को जोड़ने के लिए एवं कौशल विकास के जरिए सिलेबस में परिवर्तन किया गया है। साथ ही रोजगार दिलाने व इस सब्जेक्ट को रुचिपरक बनाने के लिए इस बार के सिलेबस में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।

बढ़ेगी रुचि

यूनिवíसटी के अनुसार इससे यकीनन होम साइंस विषय को लेने में छात्राओें की रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा छात्रों के लिए भी ये सब्जेक्ट करियर के मद्देनजर बेहतर साबित होंगे।

लेंगे फैक्ट्री से सीधा ट्रेनिंग

डीन ऑफ होम साइंस डिपार्टमेंट डॉ। पंकज ने बताया कि इस बार बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग में होमसाइंस के सिलेबस में काफी बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स की रुचि और करियर के अवसर के मद्देनजर कई बदलाव देखने को मिलेगे।

ये होंगे खास बदलाव

फ‌र्स्ट सेमेस्टर में भोजन संरक्षण की विधियां, भोजन में मिलावट जोड़ा गया है।

एक टॉपिक फ्रॉक की सिलाई की जगह सिलाई मशीनों के पार्ट की नॉलेज व फंक्शन की जानकारी जोड़ी है।

गारमेंट फैक्ट्री की विजिट और वर्क मैथड भी जोड़ा गया है। इससे छात्रों को बेहतर प्रैक्टिकल नॉलेज मिलेगी।

स्टूडेट्स अब विभिन्न फैक्ट्रियों में जाकर वहां का वर्क कल्चर सीखेंगे, जो करियर के लिए अच्छा रहेगा।

फिफ्थ सेमेस्टर में एम्ब्राडरी पेंटिंग, प्रिंटिग मैथेड थ्योरिकल था, इसे अब प्रैक्टिकल के रूप में जोड़ा गया है।

Posted By: Inextlive