आस्था और उल्लास से मना यीशु का बर्थ-डे, दिनभर चला प्रार्थना सभाओं का दौर

देर रात तक क्रिसमस के जश्न में डूबा लोग, सभी धर्मो के लोगों ने चर्च पहुंच दी एक-दूसरे को बधाई

Meerut। एक तरफ सर्दी का प्रकोप और दूसरी ओर क्रिसमस का सेलीब्रेशन चलता रहा। बुधवार को शहर क्रिसमस के रंग रंग गया। खूबसूरत ढंग से सजाए गए चर्चो को देखने के लिए हर धर्म के लोग पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं के साथ सिख, ¨हदू विशेष रूप से युवा वर्ग में खास उत्साह नजर आया। लोगों ने माता मरियम की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जला कर दुआ मांगी। वहीं शहर के चर्चो में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु का संदेश सुनाया गया। प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। एक-दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

पकवान खिलाकर मनाया जश्न

चर्चो में सुबह नौ बजे क्रिसमस की प्रार्थना में भाग लेने के लिए चर्चो में मसीही समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने का तांता लगा रहा। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे केक और पकवान खिलाकर क्रिसमस जश्न मनाया गया। बेगमपुल रोड स्थित मिशन कंपाउंड, साकेत टीचर्स कालोनी, मसीही पुरम में घरों में लाइटिंग की। देर रात संगीत और पार्टियों का दौर चलता रहा।

लाल गुब्बारों से सजाया चर्च

रुड़की रोड स्थित संत जोजफ चर्च को सफेद और लाल गुब्बारों से सजाया गया। यहां हृदय आकार की चरनी का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं संत जोजफ कैथिड्रिल चर्च में बिशप स्वामी फ्रांसिस कालिस्ट ने संदेश दिया। और प्रार्थना कराई। कहा कि जब किसी बच्चे का जन्म दिन मनाया जाता है तो हम उपहार ले कर जाते हैं। परमपिता ने हमारे पापों के नाश के लिए अपना पुत्र धरती पर भेजा। हमारा फर्ज बनता है कि हम उसे उपहार स्वरूप अपनी बुराईयों, कमजोरियां और अविश्वास उनके चरणों में अर्पित कर दें।

नाटक का मंचन किया

बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च के आसपास मेले जैसा माहौल था। हाल ही में चर्च में नई वेदी का निर्माण गया है। क्रिसमस ट्री की सजावट देखने लायक रही। यीशु के जन्म का संदेश देता तारे का प्रकाश के पोस्टर से चर्च की दीवारों को सजाया गया। रुड़की रोड गांधी बाग के पास सेंट पाल मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्म और जीवन से जुड़ी घटनाओं पर बच्चों और युवाओं ने नाटक का मंचन किया। यीशु के जन्म पर फूलों के साथ खुशी का प्रतीक रीथ और घंटियों से चर्च सजा नजर आया। फादर डेविड मसीह ने प्रार्थना करायी। बाइबिल का पाठ किया। लेखानगर स्थित ऐतिहासिक सेंट जोंस चर्च पादरी रिन्वी नोएल ने प्रार्थना कराई। साकेत स्थित सिटी मेथोडिस्ट चर्च में ब्रदर ललित स्टीफन के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।

गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर समराटियंस आल अराउंड समूह ने क्रिसमस पर गरीब परिवारों के बच्चों को केक खिलाया और खिलौने बांटे। अमन अग्रवाल, गोविंद शर्मा, श्रेय, उज्जवल, दानिश, सुयश, महक, रिया, तनिष्क, विशेष, अक्षत, संस्कार आदि मौजजूद रहे।

Posted By: Inextlive