सुबह गंगा सागर कॉलोनी में परिजनों ने किए अंतिम दर्शन

अभिनव चौधरी का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Meerut। मिग-21 विमान क्रैश हादसे में शहीद मेरठ के फाइटर पायलट अभिनव चौधरी का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मूल रुप से बागपत के रहने वाले अभिनव का शव शनिवार को मेरठ स्थित उनके आवास से बागपत के पैतृक गांव पुसार गांव में ले जाया गया। शनिवार सुबह को अभिवन का शव सैनिक हॉस्पिटल से मेरठ स्थित घर पर पहुंचा था लोगों ने अंतिम दर्शन कर अंतिम विदाई दी। बागपत में पूरे सैन्य सम्मान के साथ एयरफोर्स के जवानों ने अभिनव को अंतिम विदाई दी।

नम आंखों से अंतिम संस्कार

शुक्रवार देर रात अभिनव का शव मेरठ के सैनिक अस्पताल में लाया गया था। शनिवार सुबह 9 बजे करीब गंगासागर कॉलोनी में अंतिम दर्शन के शव लाया गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए शहर जनप्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हादसे के बाद से ही अभिनव के परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य एक दूसरे को सांत्वना देकर सहारा बने रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधि लोकेश प्रजापति, सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक ने भी आवास पर पहुंच कर अंतिम नमन किया।

पुष्प वर्षा से हुई अंतिम विदाई

इसके बाद सुबह ही अभिनव के पार्थिव शरीर को मेरठ से बागपत के गांव पुसार में ले जाया गया। गांव में शव के आते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर शव को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भारत मां की जय के जयकारे लगाए गए और नम आंखों से लोगों ने सांत्वना व्यक्त की। पाíथव शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और सभी लोगों ने अपने गांव के शहीद बेटे के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद गांव के शमशान में ही अभिनव के शव का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व विधायक सहेंद्र रमाला व योगेश धामा आदि ने शमशान घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अíपत की।

Posted By: Inextlive