मेरठ। मेरठ में चार दिसम्बर यानि आज से पश्चिमी विक्षोभ तेजी के साथ सक्रिय हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्ट यूपी में लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सर्दी का सितम बढ़ेगा।


मेरठ, (ब्यूरो)। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पांच दिसम्बर यानि कल माध्यम हवा की गति के साथ ही बूंदाबांदी होने के भी आसार बन रहे हैं। डॉ। उदयप्रताप शाही के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य की तुलना में दो डिग्री लो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य की तुलना में चार डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता तो पहले शुरू हो गई थी, लेकिन अब आज से तेजी के साथ सक्रिय हो जाएगा। इससे सर्दी बढ़ेगी।

छाए रहेंगे बादल
डॉ। एएन सुभाष के अनुसार आज सुबह हल्का सा कोहरा रहेगा। इसके साथ ही हल्के बादल रहेंगे। धूप कम रहेगी। सर्द हवाओं के कारण सर्दी का सितम भी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज से पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय होगा। वहीं, बादलों के कारण रात में तापमान जो रात में नार्मल से 5 डिग्री तक हाई हो सकता है। वहीं पांच दिसम्बर को हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

Posted By: Inextlive