5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

सुबह से छाया कोहरा, सूरज न निकलने से बढ़ी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिक बोले, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

Meerut। पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को सुबह शाम शून्य दृश्यता के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, इसी तरह शनिवार को भी सुबह 11:30 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन धूप नजर नहीं आई। मौसम के मिजाज बदले बदले लगे और सर्दी भी रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 14.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो नार्मल से सात डिग्री नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा जो नार्मल से एक डिग्री लो रहा।

बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार छह जनवरी तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हुई पर मेरठ में सुबह ओस की बूंदें रहीं। हल्की सी धूप तो निकली पर विक्षोभ से तेज हवाओं का असर भी दिखा, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज मेरठ व आसपास के कई इलाको में बारिश होने के चांस है, भीषण सर्दी भी होने की स्थितियां बन रही है।

सर्दी से ठिठुरन

सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह कोहरे के चलते भीषण जाम में यात्री फंसे रहे, टोल कíमयों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, शाम को फिर से लोगों को टोल के दोनों तरफ जाम से जूझना पड़ा, मोदीपुरम हाईवे पर भी जाम ने परेशान किया। वहीं सुबह कोहरे के चलते दिल्ली रोड पर भी जाम रहा, वाहनों को सड़को पर दौड़ाना बेहद मुश्किल हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, शिमला, नैनीताल की पहाडि़यों पर बर्फबारी के चलते पश्चिम विक्षोभ बन रहा है, ऐसे में मैदानी इलाको पर इसका असर साफ दिख रहा है। इससे लगातार कोहरा के साथ साथ सर्दी भी हो रही है। वहीं, छह जनवरी तक बारिश होने के आसार बन रहे है।

Posted By: Inextlive