वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण बढ़ी सर्दी

Meerut। अरब सागर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण शीत लहर का असर बढ़ेगा। वहीं, हिंद महासागर के भूमध्य रेखा व इससे सटे बंगाल की खाड़ी पर चक्रवती हवाओं का क्षेत्र बना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके प्रभाव से यहां जल्द ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा.उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ भी बढ़ गया है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण वेस्ट यूपी में मेरठ सहित कुछ स्थानों पर शीतलहर चलेगी। संडे को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरा, जो 23.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में तापमान के गिरने से कोहरे ने भी दस्तक दे दी।

आज बढ़ेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनते ही तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। वहीं, आने वाले दिनों में कोहरा का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 28 नवंबर तक लगातार कोहरा बढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो रही है।

Posted By: Inextlive