मेरठ कॉलेज में खौफ के साए में छात्राएं
- पढ़ाई करते वक्त लगा रहता डर, कहीं गोली न चल जाए
- घटना के बाद मेन गेट पर तैनात की पुलिस Meerut: मेरठ कालेज परिसर में हुई फायरिंग के बाद छात्राएं खौफ के साए में हैं। छात्राओं का मानना है कि पढ़ाई करते वक्त बस ये ही चिंता रहती है, कि कहीं गोली न चल जाए। साथ ही परिजन भी बहुत ज्यादा कालेज जाने के लिए मना करने लगे हैं। हालाकि शुक्रवार से कॉलेज गेट पर दो सुरक्षा गार्डो की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन अन्य गेट आज भी सूने ही दिखाई दिए। क्या कहना है इनका जिस डर से घरवाले मेरठ कालेज में एडमिशन के लिए मना कर रहे थे। अब वही सामने आ रहा है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा होता ही रहता है। जिसके चलते पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। शुभांगी, स्टूडेंटपढ़ाई करते वक्त गोलियों का डर सताता रहता है। कहीं फिर से फायरिंग शुरू न हो जाए। साथ ही पढ़ाई तो डिस्टर्ब हो रही है।
अपेक्षा, स्टूडेंट झगडे़ के बाद से मै तो आज कालेज आई हूं, घरवाले घर पर ही कुछ दिन पढ़ाई करने की बात कर रहे हैं। अब यहां पता नहीं कब झगड़ा हो जाए। शिल्की, स्टूडेंटकालेज में सब कुछ अच्छा है। पढ़ाई ए क्लास होती है। लेकिन कुछ छात्रों ने कालेज की आबोहवा खराब की है। रोजाना लड़ाई, गोली चलना आम बात हो गई है।
आरती, स्टूडेंट वर्जन आज से गेट पर आईकार्ड चेकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी गेट पर लगाई है। अन्य गेट पर भी गार्ड लगाए जाएंगे। ए। के मित्तल, चीफ प्रॉक्टर