बीते शनिवार और रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन में बढ़ी चालानों की संख्या,

Meerut। जिले में कंपलीट लॉकडाउन का सख्ती से पालन न करने के संबंध में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद इसके लॉकडाउन के दोनों दिन यानी बीते शनिवार और रविवार को शहर की अधिकतर सड़कों पर खूब चहल-पहल दिखी। मगर इस लॉकडाउन में पुलिस द्वारा काटे गए चालान के आंकड़े पिछले लॉकडाउन के मुकाबले बढ़े हैं। इससे साफ है कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर भले ही घूमे हो लेकिन जहां वो पुलिस के हत्थ चढ़े, उनका चालान काटा गया। इस बार कंप्लीट लॉकडाउन में शनिवार को पुलिस ने सात सौ से ज्यादा ऑनलाइन चालान काटे। वहीं रविवार को साढ़े चार सौ से ज्यादा ऑनलाइन चालान किए गए।

कंप्लीट लॉकडाउन में पुलिस की कार्रवाई

11 जुलाई, शनिवार - कंप्लीट लॉकडाउन का पहला दिन

906 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए

32000 रूपये का शमन शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया

9 लाख 59 हजार पचास रूपये का जुर्माना वसूला जाना है

तीन वाहन ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किए गए

12 जुलाई, रविवार - कंपलीट लॉकडाउन का दूसरा दिन

811 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए

25000 रूपये का शमन शुल्क ऑनलाइन वसूला गया

आठ लाख 53 हजार रूपये जुर्माना ऑफिस बंद होने के चलते नहीं वसूला गया

दो वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया

22 अगस्त, शनिवार - कंप्लीट लॉकडाउन का पहला दिन

292 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए

37900 रूपये का जुर्माना वसूला गया

दो वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया

23 अगस्त, रविवार - कंप्लीट लॉकडाउन का दूसरा दिन

383 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए

43100 रूपये शमन शुल्क वसूला गया, जबकि 42 हजार जुर्माना वसूलना बाकी है

एक वाहन को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया।

29 अगस्त, शनिवार - कंप्लीट लॉकडाउन का पहला दिन

768 लोगों का ई-चालान किया गया

55100 रूपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि पचास हजार वसूलना बाकी है

10 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया

30 अगस्त, रविवार - कंप्लीट लॉकडाउन का दूसरा दिन

469 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया

14 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया

21700 रूपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 40000 वसूलना बाकी है

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान करके सख्त कार्रवाई की जा रही है। पहले से चालान की संख्या बढ़ी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई जारी रहेगी।

अजय साहनी, एसएसपी, मेरठ

Posted By: Inextlive