- गंदगी से परेशान वार्ड 42 के लोग

- नालों की नहीं होती है सफाई

- डेयरियों के कारण मोहल्ले में मच्छरों से परेशान हैं लोग

मेरठ। वार्ड-42 लोग गंदगी से ज्यादा परेशान हैं। सड़कों पर नाले की गंदगी ही जीना दुश्वार कर रही है। दरअसल, वार्ड 42 में डेयरियां बहुत अधिक हैं। डेयरियों का सारा गोबर नाली के रास्ते नालों में बह जाता है। जिसके कारण नाले चोक हो जाते हैं। पार्षद कई बार डेयरियों को हटाने को लेकर और नाले की सफाई की लेकर धरना व प्रदर्शन कर चुके हैं। यही नहीं डेयरियों को हटाने और नाले की सफाई को भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। तीन माह पहले हुई बोर्ड बैठक में भी पार्षद ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके नालों में गोबर व डेयरी अधिक होने के कारण मच्छरों ने स्थानीय लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इसके अलावा सड़कों के गड्ढों को लेकर भी लोग परेशान हैं।

ये है डिमांड

- नालों की नियमित सफाई होनी चाहिए।

- मोहल्ले से डेयरियों को बाहर भेजना चाहिए

- सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगने चाहिए।

- स्ट्रीट लाइट नियमित जलनी चाहिए

- मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए।

वार्ड-42

पार्षद- संजीव पुंडीर

यहां पर मुख्य समस्या नाला सफाई और बदहाल सड़क है। यहां पर सड़कों पर डिवाइडर नहीं है। साथ ही नाला सफाई भी नहीं होती है। नाला सफाई के लिए अनेक बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

सुरेंद्र सिंह

जनसंख्या- 24 हजार

वोटर- 12 हजार

मोहल्ले- शास्त्री नगर सेक्टर 3, 4, 5, 6

परिसीमन के बाद- वार्ड 54

मोहल्ला जुड़ा- सेक्टर 2 जुड़ा

प्रश्न- पांच साल में आपने वार्ड में कितना विकास कराया

उत्तर- बीते पांच साल में मै करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुका हूं। जिसमें मोहल्ले की सड़क, नाली खड़ंजे और सड़कों के किनारे टॉयल्स लगवाए गए हैं। इसके अलावा पथ प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइटें, पार्को की बाउंड्री वॉल, सौंदर्यीकरण कराया है। इसके अलावा जनता की हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करता हूं।

प्रश्न- सफाई को लेकर लोग बहुत परेशान हैं

उत्तर- वार्ड में नियमित रूप से सफाई होती है। हां नालों को लेकर जरूर लोगों की शिकायत होगी। नाला सफाई को लेकर मैं भी कई बार मांग कर चुका है। यही नहीं नालों की सफाई के लिए मैं भूख हड़ताल पर भी बैठ चुका हैं। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी हैं कि समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है।

प्रश्न- सेक्टर 4 में सड़क निर्माण में एक भी डिवाइडर नहीं है।

उत्तर- नई सड़क का निर्माण हुआ है। उस पर डिवाइडर लगने का काम अभी बाकी है। जल्द ही उस सड़क पर डिवाइडर लगाने का काम करा दिया जाएगा।

गंदगी

वार्ड में मुख्य मार्ग पर तो सफाई नियमित रूप से होती हैं। लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर कूड़ा पड़ा रहता है। कुछ प्लाट खाली हैं जहां पर लोग या फिर यह कहें कि सफाई कर्मी कूड़ा डाल देते हैं।

नाला सफाई

नाला सफाई को लेकर वार्ड 42 के लोग बहुत परेशान हैं। नालों में गोबर भरा रहता है। गोबर के कारण नाले चोक होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं नालों में गोबर होने के कारण मच्छर उत्पन्न होने से भी लोग परेशान हैं।

सड़कों में गड्ढे

सेक्टर तीन के मुख्य मार्ग पर सड़कों में गड्ढे हैं। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी होती हैं। सीएम के आदेश के बावजूद अभी तक नगर निगम ने मोहल्ले के मुख्य मार्गो के गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं किया है।

टॉवर

शास्त्री नगर सेक्टर चार में पास-पास में ही कई टॉवर लगे हुए हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों को बीमारी फैलने का डर लगा रहता है। यह टॉवर घरों के ऊपर लगे हुए हैं।

बिजली के तार

शास्त्री नगर सेक्टर चार में एक की खंभे पर पास-पास बिजली के तार लगे हुए हैं। हल्की से तेज हवा चलते ही तारों में फॉल्ट हो जाता है। जिसके कारण बिजली गुल हो जाती है। मोहल्ले में अंधेरा पसर जाता है।

नगर निगम की ओर से सड़क का निर्माण हुआ है। लेकिन सड़क पर एक भी डिवाइडर नहीं है। मोहल्ले में एक स्कूल है। जब स्कूल की छुट्टी होती है तो दुर्घटना होने का डर बना रहता है। कम से कम सड़क निर्माण के साथ ही डिवाइडर बना दिए जाते।

विकास गुप्ता

यहां पर नालों की सफाई नहीं होती है। डेयरियों का सारा गोबर नाले में ही जाता है। हालात यह है नाले चौक हो गए हैं। नालों में गोबर होने के कारण बहुत अधिक मच्छर हो जाते हैं। इसकी सफाई होनी चाहिए।

वरूण त्यागी

सफाई तो नियमित होती है। बस यहां पर नालों की सफाई की समस्या सबसे बड़ी है। अभी सड़क के दोनो ओर नए नालों का निर्माण हुआ है। बावजूद इसके नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। महीने में एक बार तो नाले की सफाई हो जानी चाहिए।

संदीप शर्मा

Posted By: Inextlive