नगर निगम के प्रवर्तन दल ने वसूला 39000 रुपए जुर्माना

व्यापारियों व दुकानदारों ने किया विरोध, जमकर हुई कहासुनी

Meerut: शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शास्त्रीनगर में अभियान चलाकर 50 किलो पॉलीथिन जब्त की और 39000 रुपए जुर्माना वसूला। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने विरोध किया। प्रवर्तन दल के सदस्यों से जमकर कहासुनी हुई। लेकिन प्रवर्तन दल ने कार्रवाई नहीं रोकी।

प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में प्रवर्तन दल व राजस्व निरीक्षक योगेश चौहान दोपहर एक बजे शास्त्री नगर पहुंचे। सेक्टर तीन,सात और 11 अंतर्गत तीन दर्जन से ज्यादा दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की छानबीन की। प्रवर्तन दल ने मुकेश डेयरी, न्यू इंडिया डेरी पर बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की और दोनों पर 10000-10000 रुपए जुर्माना लगाया। काफी देर तक विरोध में बाद जुर्माने की राशि वसूली। इसके बाद डिलीशियस बेकर्स से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त कर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया। यहां पर भी आधे घंटे तक व्यापारी हंगामा करते रहे। इसी तरह अन्य दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर 14000 रुपए जुर्माना वसूला। कुल 50 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदारों और व्यापारियों को भविष्य में ¨सगल यूज प्लास्टिक का दोबारा इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई।

Posted By: Inextlive