- पूर्व पार्षद ने शहर की सफाई को लेकर सीएम से की थी नगर निगम की शिकायत

- कूड़ा फेंकने वाले बताए जा रहे हैं दूसरे वार्ड के निवासी

Meerut: पार्षद के घर के सामने कूड़ा फेंकने में जहां नगर निगम की ट्रॉली का इस्तेमाल बताया जा रहा है। वहीं हंगामा करने वाले लोग भी अन्य वार्ड के निवासी बताए जा रहे हैं। पार्षद ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

कूड़ा प्रकरण

बुधवार को वार्ड-71 की पार्षद वहीदन के घर के सामने कुछ लोगों ने कूड़ा डाल दिया था। विरोध करने पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। घटना के पीछे पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद यासीन पहलवान नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। पूर्व पार्षद का आरोप है कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने छह माह पूर्व नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ। प्रेम सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बरेली नगर निगम को जांच सौंपी थी। अब जबकि जांच निगम के खिलाफ है, तो निगम अफसर रंजीशन उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। पार्षद पति ने इस घटना को भी निगम का षड्यंत्र बताया है। पार्षद पति का आरोप है कि घटना में निगम की ट्रॉली का इस्तेमाल और अन्य लोगों का होना निगम की पोल खोलता है। उधर, नगर निगम इस घटना से पल्ला झाड़ रहा है।

मैं लखनऊ में हूं। घटना की जानकारी लग गई है। शहर की सफाई व्यवस्था की शिकायत पर निगम ने यह कारनामा कराया है। सीएम से इसकी शिकायत करुंगा। एसएसपी से बात की है।

यासीन पहलवान, पूर्व पार्षद

घटना से नगर निगम का कोई लेना देना नहीं है। निगम की ट्रॉली के इस्तेमाल किए जाने की जांच की जा रही है। पार्षद पति के आरोप निराधार हैं।

डॉ। प्रेम सिंह, नगर स्वास्थ अधिकारी

Posted By: Inextlive