-परिवार के साथ साथ अपनी ससुराल जा रहा था युवक

-पत्नी से लूटी 25 हजार की रकम, विरोध करने पर मार दी गोली

Parikshitgarh : बहसूमा के हसांपुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे कार सवार दंपति से बदमाशों ने हथियारों के बल से नकदी व जेवर लूट लिया। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों के साथ खींचतान में एक च्च्ची भी घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

महिला को मारी दो गोली

इंस्पेक्टर श्यामवीर ने बताया कि ग्राम सोना निवासी ग्राम प्रधान सतवीर सिंह का पुत्र अंजू गुरुवार दोपहर सैंट्रो कार से अपनी पत्नी रजनी व एक वर्षीय पुत्री ¨प्रसी के साथ अपनी ससुराल थाना बहसूमा के ग्राम हसांपुर जा रहा था। मवाना मार्ग पर ग्राम बहादरपुर के नजदीक पहुंचा तो एक नलकूप पर पानी पीने के लिए ठहरा। इसी बीच पीछे से कार सवार बदमाश आए और अंजू से हथियारों के बल पर 25 हजार रुपए की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने रजनी की छाती में दो गोली व अंजू के दोनों पैरों में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मवाना की ओर फरार हो गए। घटना में मासूम ¨प्रसी भी मामूली रूप से घायल हो गई। वही घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस में हडकंप मच गया।

पुलिस मान रही संदिग्ध

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगने पर पीडि़त परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात डॉ। प्रवीण रंजन ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसपी देहात ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीडि़त पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि अंजू की शादी मई 2014 में रजनी के साथ हुई थी।

Posted By: Inextlive