सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए निर्देश

महिलाओं की शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण

30 थानों में महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ

सदर बाजार थाने में सीएम ने लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश

Meerut। महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस प्राथमिकता पर लेकर कार्रवाई करें। यदि कोई महिला को परेशान करता है तो उसकी शिकायत पर थाना पुलिस सख्त कार्रवाई करें। महिला हेल्प डेस्क पर बैठी पुलिसकर्मी लापरवाही बरतती है तो उनके खिलाफ जांच पड़ताल कर अधिकारी कार्रवाई करें। यह बात मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कही। वहीं, सदर बाजार थाने का लाइव प्रसारण स्क्रीन पर देखा गया। इस मौके पर शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के 30 थानों में महिला डेस्क का शुभारंभ भी किया गया।

हेल्प डेस्क की शुरूआत

प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति प्रोग्राम के तहत मेरठ में शुक्रवार को 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू हुई। ज्यादातर स्थानों में महिलाओं के हाथों से ही डेस्क का शुभारंभ कराया गया। कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने फीता काटा। कई स्थानों पर एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी पहुंचे। सदर थाने में एडीजी राजीव सभ्भरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर अनिता सी। मेश्राम ने फीता काटकर उदघाटन किया। एसपी सिटी डा। अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाने के एक कमरे को महिला हेल्प डेस्क का रूप दिया गया गया है। कुछ थानों में अलग से केबिन बनाकर महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई है। इसमें सिर्फ महिला पुलिस ही सुनवाई करेंगी। इसके साथ ही रात को महिलाओं को घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम भी महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुसिकर्मी करेगी।

हेल्प डेस्क का शुभारंभ

मिशन शक्ति अभियान के तहत सिविल लाइंस थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय व मीनू बाना ने किया। उन्होंने हेल्प डेस्क प्रभारी रुचि व महिला पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी।

महिला पुलिसकर्मियों को बधाई दी

मिशन शक्ति के तहत थाना कंकर खेड़ा में सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान थाने के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर व सीओ दौराला संजीव दीक्षित, उर्वशी चौधरी, गुरप्रीत कौर, मीनू शर्मा, रोहित गुर्जर मौजूद रहे।

महिलाओं के अधिकार बताए

आरजी डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग ने मिशन शक्ति के तहत ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी मुख्य अतिथि डॉ अनुभूति चौहान रही। प्रशासनिक अधिकारी राजेश त्यागी रहे। संचालन अनुजा अग्रवाल एवं शुभम त्यागी ने किया। इस दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ। दीपिका शर्मा, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ। सुंदरी वाला, आरती शर्मा, डॉ शिवानी शर्मा मौजूद रहीं।

Posted By: Inextlive