-आरजी कॉलेज में निर्दलीय और इस्माईल में दौड़ी सपा साइकिल

- आरजी में पहले निर्दलीय, जीतने के बाद थामा पार्टी सिंबल

Meerut : आरजी पीजी कॉलेज और इस्माईल महिला ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को ग‌र्ल्स की सरकार बन गई। आरजी कॉलेज में जहां पांचों निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दबदबा कायम किया हैं तो इस्माईल कॉलेज में सपा छात्र सभा ने पांचों पदों पर अपना परचम लहराया है। वहीं इस बार ग‌र्ल्स कॉलेजों से बड़ी पार्टियों का सुपड़ा साफ होता नजर आया। वहीं जीत के बाद कुछ बड़ी पार्टियों के समर्थकों ने कॉलेज के बाहर पहुंच कर छात्राओं पर पार्टी सिंबल थामने का दबाव भी बनाया। बाद में जीते प्रत्याशियों ने एबीवीपी ज्वाइन कर लिया।

आरजी में दीक्षा बनीं अध्यक्ष

आरजी कॉलेज में 12 प्रतिशत और इस्माईल कॉलेज में 17 प्रतिशत मतदान हुआ। आरजी कॉलेज में निर्दलीय तौर पर अध्यक्ष पद पर दीक्षा अधरान, उपाध्यक्ष पद पर गायत्री, महामंत्री पद पर आंचल कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर अविशा चौधरी ने चुनाव जीता। जबकि संयुक्त सचिव पर अर्तिका गुप्ता रही। बाद में सभी ने एबीवीपी ज्वाइन कर लिया। इस्माईल कॉलेज में सपा छात्र सभा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर भारती शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर जैनब, सचिव पद पर शना, संयुक्त सचिव पद पर मिथलेश यादव ने चुनाव जीता और कोषाध्यक्ष पद पर नाहिद परवीन ने जीत दर्ज की। जीत के बाद दोनों ही कॉलेजों में प्रत्याशियों ने गले मिलकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी और कॉलेज के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।

छात्राओं को दिलाई शपथ

आरजी और इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ। सीमा जैन ने छात्राओं को कर्तव्य और निष्ठा के साथ कार्य करने की छात्राओं को शपथ दिलाई। वहीं इस्माईल कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ। इंदु शर्मा ने प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।

चुनाव परिणाम

आरजी पीजी कॉलेज

कुल वोट। 5500 वोट पड़े 650

पद नाम प्राप्त मत

अध्यक्ष दीक्षा अधरान 337 विजेता

डोली 304

उपाध्यक्ष गायत्री 375 विजेता

श्वेता 268

महामंत्री आंचल 368 विजेता

काजल 275

कोषाध्यक्ष अविशा 337 विजेता

राखी 303

संयुक्त सचिव अर्तिका 323 विजेता

आनंदिता 315

इस्माईल कॉलेज

कुल वोट। 2747 वोट पड़े 7 सौ के करीब

पद नाम प्राप्त मत

अध्यक्ष भारती 408

गुलफशा 123

उपाध्यक्ष जैनब 360

अनम 117

स्वालेहा 47

सचिव शना 247

रेशू 126

भावना 108

नूर अफशा 44

संयुक्त सचिव मिथलेश 364

निन्टी 164

कोषाध्यक्ष नाहिद 315

मनु 121

मैं सबसे पहले अपने कॉलेज में कैंटिन की व्यवस्था करवाऊंगी और वॉटर कूलर लगवाऊंगी। इसके साथ ग‌र्ल्स को एडमिशन व स्कॉलरशिप दिलाने में भी मेरा सपोर्ट रहेगा।

भारती शर्मा, अध्यक्ष, इस्माईल कॉलेज

मेरा सबसे पहला काम रहेगा दूर से आने वाली छात्राओं के लिए कॉलेज में बस लगवाना। इसके साथ ही मैं छात्राओं के लिए कैंटिन आदि की व्यवस्था कराना चाहती हूं।

जैनब, उपाध्यक्ष, इस्माईल कॉलेज

मैं सबसे पहले कॉलेज की गंदगी साफ कर मोदी जी के अभियान में सपोर्ट करना चाहती हूं। कॉलेज में लेडीज स्वीपर रखवाना चाहती हूं।

दीक्षा, अध्यक्ष आरजी कॉलेज

मैं सबसे पहले अपने प्रधानमंत्री की पर्सनेलिटी को अपनाऊंगी और उनके अभियान को अपने कॉलेज में चलाऊंगी। कॉलेज में होने वाली फर्नीचर की समस्या को भी दूर करने का प्रयास करुंगी।

गायत्री, उपाध्यक्ष, आरजी पीजी कॉलेज

Posted By: Inextlive