हॉट स्पॉट के घरों में लगाई गई वेस्ट मैनेजमेंट की गाडियां

Meerut कोरोना संक्रमण के चलते शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों और घरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नगर निगम के स्तर पर सेनेटाइजेशन से लेकर हॉट स्पॉट को सील करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद अब नगर निगम ने इन संक्रमितों के घरों से या कहें कि हॉट स्पॉट क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की अलग व्यवस्था कर दी है। इसके तहत नगर निगम ने शहर के हॉस्पिटल से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाले कंपनी सिनर्जी वेस्ट को संक्रमितों के घरों से कचरा निस्तारित करने का ठेका दिया है।

10 गाडियों से कलेक्शन

इस व्यवस्था के तहत नगर निगम ने सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट की 10 कूड़ा कलेक्शन गाडियों को शहर में हॉट स्पॉट से कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाया है। ये गाडि़यां कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उसे परतापुर बाईपास स्थित प्लांट में ले जाएगी। फिर इसे मेडिकल वेस्ट के साथ जलाकर नष्ट कर दिया जाएगा। इससे संक्रमितों के घर से निकलने वाले कूड़े से संक्रमण फैलने की आशंका खत्म हो जाएगी।

दोपहर एक घंटे होगा कलेक्शन

हॉट स्पॉट से कूड़ा कलेक्शन सामान्य डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के टाइम से अलग समय पर होगा। इसके लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी संक्रमितों के घर से कचरा पीली पॉलीथिनक्रं एकत्र करेंगे। उसके बाद उस पॉलीथिन को सील करके वेस्ट मैनेजमेंट की गाडि़यों में डाल दिया जाएगा। इसके बाद ये गाडियां निस्तारण प्लांट में रवाना हो जाएंगी। पीली पॉलीथिन संक्रमित वेस्ट की पहचान होगी।

मेडिकल वेस्ट की तर्ज पर कोरोना संक्रमित के घर से एकत्र होने वाले कचरे को भी अलग से एकत्र कर निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए 10 गाडि़यों को लगाया गया है। दोपहर एक बजे से दो बजे तक यह कलेक्शन होगा।

अरुण खरखौदिया, जोनल सेनेट्री इंचार्ज

Posted By: Inextlive