एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एसके जैन ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

Meerut। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित आठ पदाधिकारियों व सभी 12 कार्यकारिणी सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही कमान संभाल ली। कचहरी परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन रहे। जिला जज मयंक कुमार जैन ने शपथ ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एसके जैन ने सभी आठ पदाधिकारियों व 12 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले आठ पदाधिकारियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीके शर्मा, महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर, कोषाध्यक्ष हरगोविंद सिरोही, संयुक्त सचिव प्रशासन रेखा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश शर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

कार्यकारिणी सदस्यों ने ली शपथ

कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के तौर पर शपथ लेने वालों में छह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 6 नवंबर को हुआ था। 7 नवबंर को मतों की गिनती की गई। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से निवर्तमान महामंत्री आनंद कश्यप व नवागत महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

Posted By: Inextlive