जिले के छह विकास खंड में सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान

पांच बजे तक मतगणना पूरी कर जिला प्रशासन ने जारी किए परिणाम

Meerut। ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। सुबह 11 से तीन बजे तक जनपद के छह विकास खंडों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। जनपद के 12 में से 11 विकास खंड पर भाजपा ने जीत हासिल की है। एक पर भाजपा से ही बागी होकर चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी विजेता बना है।

आठ जुलाई को नामांकन होते ही जनपद के छह विकास खंड की स्थिति साफ हो गई थी। इनमें एकल नामांकन होने के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। छह विकास खंड पर एक से अधिक नामांकन होने के कारण शनिवार को मतदान हुआ। विकास खंड पर मतदान के दौरान डीएम के। बालाजी व एसएसपी प्रभाकर चौधरी निरीक्षण के लिए पहुंचे।

प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे प्रमुख

विजेता घोषित होने के बाद जानी विकास खंड के प्रमुख गौरव कुमार व माछरा विकास खंड के प्रमुख अशोक त्यागी प्रमाण पत्र लेने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ पहुंचे थे। यहां सीडीओ शशांक चौधरी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। सरूरपुर से निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनोज चौहान को डीएम के। बालाजी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

बागी होकर मनोज बने विजेता

भाजपा से बागी होकर सरूरपुर विकास खंड से चुनाव मैदान में उतरे मनोज चौहान ने जीत दर्ज की। भाजपा के जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने इस संबंध में कहा कि मनोज पार्टी से विपरीत जाकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। पार्टी विचार-विमर्श के बाद आगे का निर्णय करेगी।

चुनाव परिणाम

विकास खंड विजेता उपविजेता

माछरा अशोक त्यागी ब्रजवीर सिंह

हस्तिनापुर नितिन पोसवाल सचिन कुमार

मवाना गीता पायल गीता वर्मा

परीक्षितगढ़ ब्रह्मा सिंह केपी खूंटी

जानी खुर्द गौरव कुमार हरेंद्र सिंह

सरूरपुर मनोज चौहान कविता प्रधान

निर्विरोध निर्वाचित

विकास खंड विजेता

मेरठ कपिल कुमार

रोहटा रेखा

रजपुरा पूनम चौहान

खरखौदा पुनीत

सरधना सिमरन ठाकुर

दौराला शर्मिष्ठा

ब्लाक प्रमुख पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।

के। बालाजी, जिलाधिकारी

Posted By: Inextlive