कैंट बोर्ड ऑफिस में सेनेटाइजेशन के बाद ही दी जा रही एंट्री

Meerut। कैंट बोर्ड एक मई से खुल गया। हालांकि, ऑफिस में महज 50 फीसदी स्टाफ को ही बुलाया गया। बाकी को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कैंट बोर्ड ऑफिस के गेट पर सेनटाइजेशन मशीन लगाई गई। इसके बाद ही लोगों को एंट्री दी गई। वहीं मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया। कर्मचारियों को गलब्स पहनकर ही काम करने को कहा जा रहा है ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सकें।

वार्डो में सेनेटाइजेशन

वहीं कैंट बोर्ड के वार्डो में सेनेटाइजेशन शुरू किया गया। ऐसे में शनिवार को विभाग द्वारा पांच, दो, चार, एक वार्ड में सेनिटाइजेशन किया गया। इसके बाद बाकी वार्डो का सोमवार को सेनिटाइजेशन होगा। सेनिटरी इंचार्ज वीके त्यागी ने बताया कि कैंट बाोर्ड के वार्डो में सेनेटाइजेशन शुरू हो गया है। इसके फोटो भी बकायदा लिए जा रहे है।

कर रहे जागरूक

सीईओ नवेंद्र नाथ ने बताया कि सभी कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है कि वो अपने हाथ को बार बार धोएं, मास्क पहने सेनेटाइजर का प्रयोग करें व दूरी बनाकर ही बात करें, इसके साथ ही जनता को अपील की जा रही है कि अगर बहुत ही जरुरी हो तभी विभाग में आए अन्यथा मेल के जरिए ऑनलाइन ही अपनी कम्पलेन कर सकते है।

मिल रही ऑनलाइन सुविधा

स्टाफ व संबंधित अधिकारियों द्वारा उन पर ऑनलाइन ही एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही म्युटेशन के लिए भी जो फार्म भरने रह गए है। वो डाक्यूमेंट को ऑनलाइन स्केन करके अप्लाई कर सकते हैं। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्रों के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई करें।

Posted By: Inextlive