Meerut। यूपी बोर्ड के बोर्ड स्टूडेंट्स की बेहतर तैयारी कराने के लिए बोर्ड की ओर से टीचर्स का पैनल तैयार होगा। इसमें शामिल एक्सपर्ट टीचर्स स्टूडेंट्स को टिप्स देंगे। पैनल में शामिल टीचर्स हते में दो बार संवाद स्थापित करेंगे। पैनल बनाने के लिए विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के प्राइमरी सजेक्ट्स को आधार बनाया गया है। डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने बताया कि बोर्ड स्टूडेंट्स की तैयारी के मद्देनजर बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। पैनल और नोट्स के जरिये स्टूडेंटस की सभी संभव मदद होगी।

सिखाएंगे लिखने का तरीका

बोर्ड की ओर से बनाएं गए एक्सप‌र्ट्स स्टूडेंट्स को आंसर लिखने के तरीके सिखाएंगे। इसमें मैथ्स, साइंस, अकाउंट्स जैसे सजेक्ट को इसमें शामिल किया गया है। ऑनलाइन पढ़ाई कराए जाने के दौरान तैयार किए गए सिलेबस, स्टूडेंटस की ओर से बनाए गए नोट्स आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स की ओर से एग्जाम के दौरान कॉपियों में लिखे जाने वाले तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन क्लॉसेज के अलावा फिजिकल क्लासेज के माध्यम से स्टूडेंट्स को बेहतर मा‌र्क्स लाने के तरीके भी समझाएं जाएंगे। इसके तहत स्टूडेंट्स को कॉपियों में लिखने के तरीके के साथ ही बेहतर मा‌र्क्स लाने के लिए अन्य टिप्स भी दिए जाएंगे। इसके तहत महत्वपूर्ण जानकारियों को लिखने के तरीके भी सिखाएं जाएंगे।

वीडियो नोट्स देंगे

कोरोना काल में स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हुई है। बोर्ड स्टूडेंट्स की परेशानियों को दूर करने के लिए बोर्ड ने वीडियो नोट्स भी प्रोवाइड करने की तैयारी शुरु कर दी। स्टूडेंटस को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ये वीडियो बनाए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ वीडियो स्वयं प्रभा चैनल पर भी प्रसारित हो चुके हैं। विभाग की ओर से 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को ये वीडियो नोट्स स्कूलों के जरिये दिए जाएंगे।

Posted By: Inextlive