अधिकतर बसों में दिखे इक्का-दुक्का यात्री

Meerut। कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान रोडवेज की आय को भारी नुकसान पहुंच गया। सुबह से ही बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। वहीं, कुछ यात्रियों के साथ ही उन्हें रवाना किया गया।

दो फीसदी यात्री

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अधिकतर बसें खाली ही रही। सुबह सवेरे 2 प्रतिशत तक यात्री थे, लेकिन दोपहर तक वह भी कम हो गया। दोपहर में तो अधिकतर रूटों पर चार पांच यात्रियों के साथ ही बसों को संचालित किया गया।

कम रही संख्या

रविवार को मात्र 2 से 3 प्रतिशत यात्रियों ने ही बसों में सफर किया। यात्रियों की कमी से बसें भैसाली और सोहराब गेट बस डिपो पर खड़ी रहीं।

कोविड गाइडलाइन का पालन

सख्ती के चलते रोडवेज बसों में बिना मास्क यात्रियों को एंट्री नही दी गई। एंट्री से पहले परिचालकों ने सेनेटाइजेशन भी कराया।

Posted By: Inextlive