शास्त्रीनगर में कूड़े की ¨चगारी से लगी तीन मकानों में आग, लाखों का नुकसान

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू

Meerut। शहर में गुरुवार को दो जगह भीषण आग लग गई। सबसे पहले वेस्ट एंड रोड स्थित जैन बैंक्वेट हॉल में आग लगने से लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया। इसके बाद दोपहर को कूड़े की आग पॉश कॉलोनी लोक मयूर विहार के तीन घरों तक आग पहुंच गई। आग लगने से घरों में लाखों रुपये का सामान खाक हो गया। दोनों जगह दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खास बात यह है कि तेज हवा के चलते आग फैलती चली गई। इसके चलते आग एक के बाद एक घरों में लग गई और भारी नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड को भी आग को बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कूड़े से घरों तक पहुंची आग

मेडिकल थाना क्षेत्र के ज्ञान लोक मयूर विहार स्थित मकान नंबर एक में लोहा व्यापारी सुकेश जैन, मकान नंबर दो में सोनी के सर्विस सेंटर संचालक संजय सिंह और मकान नंबर तीन में बीना अग्रवाल रहती हैं। बताते हैं कॉलोनी के पीछे ही काफी बड़ा मैदान है। इसमें गुरुवार दोपहर को किसी ने कूड़ा एकत्र कर आग लगा दी थी। तेज हवा ने आग को बड़ा कर दिया। इससे ¨चगारी पहले बीना अग्रवाल के घर के पीछे बनी खिड़की से कमरों में चली गई, जिससे आग लग गई। इसी तरह से संजय सिंह और फिर सुकेश जैन का घर भी चपेट में आ गया।

घर में मची चीख पुकार

लपटों की तपिश और धुआं देखकर परिजनों को पता चला। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। एक साथ तीन घरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यां मौके पर पहुंची। उन्होंने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से सबसे ज्यादा नुकसान संजय सिंह के घर हुआ है। उनके दो कमरों में रखा सभी सामान जल गया। उन्होंने बताया कि कैश के साथ ही जेवर, कपड़े और जरूरी कागजात भी राख हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सामान सड़क पर रखा।

बैट्री में धमाके से अफरातफरी

संजय सिंह की पत्नी डा। अंजू सिंह सहारनपुर में राजकीय महिला डिग्री कालेज में प्रिंसिपल हैं। आग ने सबसे ज्यादा उनके घर ही कहर बरपाया। बताया कि करीब दस से बारह लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस दौरान पीछे की ओर रखी इंवर्टर की बैट्री भी धमाके से फट गई थी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया था। सुकेश जैन के यहां बेड, अलमारी और इलेक्ट्रानिक सामान भी जल गया था। उधर, बीना अग्रवाल के यहां पर भी नुकसान ज्यादा बड़ा नहीं हुआ था। उधर, लोगों ने सभी के घरों से सिलेंडर बाहर निकाल लिए थे।

Posted By: Inextlive