Meerut। बुधवार को कोरोना के 44 नए मामले सामने आए। इसी के साथ अब तक कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 1637 हो गई। यही नहीं बुधवार को 59 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1107 हो गई है। एक्टिव केस 452 हैं। एक विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से भाजपा के साथ अधिकारियों में भी खलबली है। रविवार को विधायक सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में घंटों उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को जांच के लिए कह दिया है। सीएमओ डॉ। राजकुमार ने बताया कि विधायक के साथ रहने वाले आठ में से चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने अब तक 50 लोगों की सूची बनाई है। ये लोग विधायक और संक्रमित सहयोगियों के संपर्क में आए थे।

Posted By: Inextlive