दो डॉक्टर्स समेत 12 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव, अब तक डिस्चार्ज हुए 1838

Meerut। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। रविवार को दो डॉक्टर्स समेत 14 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव मिले। इसमें धनवंतरी अस्पताल का स्टाफ भी शािमल है। सीएमओ डॉ। राजकुमार ने बताया कि रविवार को कुल 48 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। जिसके बाद जिले में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 2212 हो गया है। वहीं 45 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद रिकवर होकर घर लौटने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 1838 हो गया है।

तीन मरीजों की मौत

सीएमओ ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत भी हो गई। इसमें एक किसान, एक मजदूर और रिटायर्ड कर्मचारी शामिल था। इसके बाद अब कुल मौतों का आंकड़ा जिले में 92 हो गया है। अब एक्टिव केस 282 हो गए हैं। डॉ। विश्वास ने बताया कि रविवार को मिले केसेज में पल्लवपुरम, शास्त्रीनगर, स्पो‌र्ट्स कॉलोनी, सुपरटैक रूड़की रोड, टीकाराम कॉलोनी, कंकडखेड़ा, नेहरू नगर, श्रद्धापुरी, शिव शक्ति विहार से मिले हैं। इनमें बिजनेसमैन, सर्विस, कांट्रेक्टर, स्टूडेंट और टीचर समेत कई लोग पॉजिटिव आए हैं।

Posted By: Inextlive