सफाई के लिए भोला झाल को गुरुवार से बंद कर दिया जाएगा. जिसके चलते शहर में होने वाले गंगाजल की सप्लाई 10 से 15 दिन तक के लिए बंद कर दिया जाएगा.

मेरठ (ब्यूरो)। त्योहारों के सीजन में शहर के लोगों को पेयजल की कमी से जूझना पड़ सकता है। हर साल की तरह इस साल भी बरसात का सीजन बीतने के बाद गंगाजल की शहर में सप्लाई का दीपावली तक भोला की झाल से बंद कर दिया गया है। ऐसे में 60 प्रतिशत शहर के लोगों को पेयजल की आपूर्ति से जूझना पड़ सकता है। हालांकि, नगर निगम अपनी नलकूप व्यवस्था से शहर में पेयजल की कमी को दूर करने का दावा कर रहा है, लेकिन पेयजल की कमी त्यौहारों का मजा बिगाड़ सकती है।

दीपावली तक बाधित सप्लाई
गौरतलब है कि शहर में गंगाजल की सप्लाई भोले की झाल के 100 एमएलडी प्लांट से की जाती है। हर साल इस प्लांट को सफाई के लिए 10 से 15 दिन के लिए बंद किया जाता है। ऐसे में इस साल गुरुवार से भोले की झाल प्लांट को दीपावली तक सफाई के लिए बंद किया जा रहा है। इसके बंद होने से शहर के चार प्रमुख भूमिगत जलाशय विकासपुरी, शर्मा नगर, सर्किट हाउस और टाउनहाल में पेयजल की सप्लाई बंद हो जाएगी।

नलकूप बनेंगे मददगार
भोले की झाल से गंगाजल की सप्लाई बंद होने के बाद शहर में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम के नलकूप 24 घंटे चलेंगे। गंगाजल वाले क्षेत्र के 157 नलकूप चलाए जाएंगे इनमें से 16 नलकूप अधिक प्रभावित इलाकों में 24 घंटे चालू रहेंगे। इसके लिए शहर के करीब 16 अतिरिक्त नलकूपों को चलाया जाएगा। इन नलकूप का पानी घर-घर पहुंचेगा।

विकासपुरी में बढ़ेगी परेशानी
नगर निगम की नलकूप व्यवस्था में नहीं है। ऐसे में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत से अधिक जूझऩा पडेगा। इस समस्या से निपटने के लिए जलकल रोजाना सुबह-शाम पानी के 7 से 10 टैंकर भेजेगा। इसके अलावा इस क्षेत्र के सभी हैंडपंप को सही कराकर चालू कराया जा रहा है

पेयजल की किल्लत ना रहे इसके लिए नलकूप और टैंकरों की व्यवस्था को अपडेट कर दिया गया है। हैंड पंप को रिबोर कराकर चालू करा दिया गया है।
ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त

Posted By: Inextlive