गैैंगस्टर हाजी इकबाल की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। हाजी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी की बाइकों का क्रय-विक्रय और अवैध कटाने के संबंध में करीब छह मुकदमे दर्ज थे। हाजी की संपत्ति कुर्क किए जाने से सोतीगंज के कबाडिय़ों में हड़कंप मचा हुआ है। अभी हाजी का बेटा अबरार पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जबकि हाजी इकबाल और दो बेटों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इससे पहले पुलिस ने 16 अक्टूबर को हाजी गल्ला उर्फ नईम की नौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था। लगातार कबाडिय़ों की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई से अवैध धंधे में लिप्त अन्य कबाडिय़ों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मेरठ, (ब्यूरो)। थाना सदर बाजार में हाजी इकबाल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी पटेलनगर, देहलीगेट और उसके तीन बेटे ईमरान, अबरार और अफजाल के खिलाफ बाइकों का अवैध कटान व क्रय-विक्रय के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस दौरान पुलिस ने हाजी इकबाल के गोदाम से चोरी की हुई बाइकों के पाटर््स बरामद किए थे। इसके अलावा अलग-अलग छह थानों में हाजी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैैं।भेज दिया है जेल इसके चलते पुलिस ने हाजी के खिलाफ गैैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उसे व बेटे इमरान और अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अवैध तरीके से अर्जित की हुई संपत्ति की जांच लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह को सौंपी गई थी। जांच पूरी होने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी की अवैध तरीके से अर्जित की गई करीब 10 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।कोर्ट का नोटिस चस्पा
जिलाधिकारी ने एएसपी कैंट सूरज राय को हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया है। एएसपी की मौजूदगी में रविवार को पटेलनगर स्थित देहलीगेट, सदर बाजार और लालकुर्ती थाने सहित करीब 300 सौ रंगरूट मौजूद थे। इस दौरान हाजी इकबाल के मकान नंबर 29 व 30ए पर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया गया।कराया अनाउंसमेंट


साथ ही एएसपी ने अनाउंसमेंट कर अवैध धंधों में लिप्त आरोपियों की जानकारी मेरठ पुलिस को देने का लोगों से आग्रह किया। आरोपी की संपत्ति कुर्क किए जाने के दौरान मुनादी भी कराई गई। पुलिस की कार्रवाई से पटेलनगर में सन्नाटे का माहौल बना रहा।कराता था अवैध कटान पुलिस के अनुसार आरोपी हाजी इकबाल स्थानीय एवं दूर-दराज क्षेत्रों से चोरी किए जाने वाले वाहनों का अवैध रूप से कटान करता था। साथ ही उनका क्रय-विक्रय भी करता था। वाहनों को काटकर निकालने जाने वाले पाटर््स का वह गिरोह बनाकर व्यापार करता था। जिसके चलते कुछ ही समय में आरोपी ने बड़ी अचल संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैैं। उनकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। गिरोह के अन्य आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क करने की कार्रवाही की जाएगी। बड़ी संपत्ति अर्जित की

हाजी इकबाल का नाम पश्चिमी उप्र के सबसे प्रमुख कबाड़ माफिया की लिस्ट में नाम शामिल है। जो वाहन कटान के अवैध कारोबार का मुखिया माना जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी का अन्य कोई व्यवसाय या खेती नहीं है। वाहन चोरी व वाहन कटान के अवैध कारोबार से ही आरोपी ने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। विधिनुसार कुर्क की गई सभी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया गया है। मुनादी कराकर भी जन सामान्य को इस कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया है। ताकि इन संपत्तियों का विधि विरुद्ध क्रय-विक्रय न किया जा सके। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-सूरज राय, एएसपी कैंट, मेरठ

Posted By: Inextlive