पीडि़ता ने जीजा पर लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

रविवार को किसी तरह छूटकर परिजनों को किया फोन

Meerut। दो माह तक किशोरी को बंधक बनाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। रविवार को पीडि़ता किसी तरह बंधनमुक्त हुई और परिजनों को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी युवक फरार है।

ये है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब छह साल पहले हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा है, जिसके चलते ही विवाहिता मायके में रह रही है। करीब दो माह पहले विवाहिता की नाबालिग बहन लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रविवार सुबह अचानक उसका फोन आया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। वह हापुड़ पहुंच गए और उसे लेकर लिसाड़ी गेट थाने आए। उसने पुलिस को बताया कि वह घर से सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में जीजा मिल गए थे। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दो माह तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे नशे का इंजेक्शन देते थे। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। हापुड़ में उन्होंने कहीं ओर रखा हुआ था। सीओ अर¨वद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा था, लेकिन वह नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

सूचना पर दौड़ी पुलिस

जेएनएन, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने रविवार दोपहर कंट्रोल रूम को फोन कर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी, जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और थाने ले आई। वहां पहुंचते ही महिला बेहोश हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। बात नहीं मानने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि दुष्कर्म की बात गलत है। महिला ने मेडिकल कराने से भी मना कर दिया था। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी है। वह नशे में थी, इसलिए आरोप लगा दिया था।

Posted By: Inextlive