Meerut। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी एक छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। संप्रदाय विशेष के चार आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, हालांकि अभी आरोपी फरार है।

ये है मामला

लालकुर्ती थाना एरिया के घोसी मोहल्ला निवासी छात्रा ट्यूशन पढ़ने रोजाना सदर में जाती है। आरोप है कि हारून उर्फ चीनी, आमिर उर्फ अट्टी, बिलाल ओर सैजी छेड़छाड़ करते है। पीडि़ता ने लालकुर्ती थाने में शिकायत की थी। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला को कर रहा परेशान

सदर बाजार में एक मनचला महिला को परेशान कर रहा है। महिला का रास्ता शुक्रवार को आरोपी ने रोक लिया। पहले तो आरोपी की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका पति बाहर काम करता है। वह छोटी बच्ची के साथ घर में रहती है। पड़ोस का ही युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसका पीछा भी करता है। शुक्रवार को वह बाजार जा रही थी। तभी मनचले का फोन आ गया। उसने बातचीत के लिए बुलाया और उससे ऐसा करने से मना किया। इस पर मनचले ने रास्ता रोक लिया। महिला ने मनचले की धुनाई कर दी। सदर बाजार थाने में पीडि़ता ने शिकायत की है।

लिसाड़ी गेट में छेड़छाड़

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पड़ोसी दो युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहे है। उसने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद वह शांत हो गए थे। गुरुवार रात वह बच्ची की दवाई लेकर घर जा रही थी। रास्ते में दोनों युवकों ने उसे रोककर हाथ पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीडि़त परिवार ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Posted By: Inextlive