स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Meerut। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गुप्ता कालोनी निवासी नारायण सिंह गुजराती का बेटा 25 वर्षीय विशाल बागपत रोड स्थित फिटनेस यार्ड जिम में कोच था। गुरुवार सुबह विशाल मलियाना पुल पर जिम जाने के लिए दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी स्कार्पियो कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार होने लगा। इसी बीच उसने दो अन्य व्यक्तियों को भी साइड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार सड़क पर खड़े ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने घायल विशाल को एक हास्पिटल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। सीओ ब्रह्मापुरी अमित राय का कहना है कि कार चालक गुरप्रीत सिंह पंजाब के मोगा का रहने वाला है। वह पंजाब से दिल्ली जा रहा था। उसी दौरान हादसा गया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Posted By: Inextlive