मेरठ- शुक्रवार को राष्ट्रीय कवि संगम संस्था द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गीत नया गाता हूं का आयोजन किया गया।


मेरठ, (ब्यूरो)। कार्यक्रम में सासंद राजेन्द्र अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे एवं अध्यक्ष जगदीश मित्तल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश जैन समाज सेवी ने की एवं उपस्थित अतिथियों में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता , संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, अश्विनी गुप्ता महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, मेरठ रत्न ठाकुर सचिन तोमर रहे। हॉल में कवियों ने हर रस की कविता पढ़कर श्रोताओं को विभिन्न तरह के रसों में सरोबार कर दिया। इस दौरान मुरादनगर से आए कवि डॉ। प्रतीक गुप्ता ने पढ़ा अटल हूं मैं यह कह देना आसान है बहुत, सच में मगर अटल बनकर दिखाना आसान नही, वहीं चंद्र शेखर मयूर ने कहा देश के हित में जिऊं देश के हित में मरूं।

राम काव्य यात्रा का किया जिक्र
इस दौरान जगदीश मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य राष्ट्रीय जागरण है। राष्ट्रीय कवि संगम पूरे देश मे कविता के माध्यम से जाग्रति लाने का कार्य लगातार कर रहा है। आगामी वर्ष 2022 में एक विशाल राम काव्य यात्रा राष्ट्रीय कवि संगम के माध्यम से निकाली जा रही है जो श्रीलंका से शुरू होकर 6000 किमी की दूरी तय करते हुए अयोध्या पर समाप्त होगी। कार्यक्रम का संचालन विमल ग्रोवर ने किया। प्रान्त प्रभारी शीलवर्धन ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रथम स्थान पर आई धरा खरे को 5000 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहे पंकज राणा को 3000 रुपए व तीसरे स्थान पर रहे आर्यन शर्मा को 2000 रुपए का पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मयंक अग्रवाल, कोमल रस्तोगी, नतीश राजपूत, मनोज गुप्ता, अंकुर कुमार, सुमनेश सुमन, सुषमा सवेरा, नीलम मिश्रा , संजय जैन, कॉलेज डीन डॉ। मनोज शर्मा आदि सहयोगी रहे।

Posted By: Inextlive