मेरठ के यात्रियों को ऐसी ही बसों का इंतजार था जो इन तपती जलती गर्मियों में उनके सफर को सुहाना बना सके. अब दैनिक यात्रियों को यह सुविधा इलेक्ट्रिक सिटी बसों में मिलना शुरु हो गई. लंबे समय से इन एयर कंडीशन सिटी बसों का अधर में चल रहा इंतजार इस माह काफी हद तक पूरा हो चुका है.


मेरठ (ब्यूरो)। मेरठ के यात्रियों को ऐसी ही बसों का इंतजार था जो इन तपती जलती गर्मियों में उनके सफर को सुहाना बना सके। अब दैनिक यात्रियों को यह सुविधा इलेक्ट्रिक सिटी बसों में मिलना शुरू हो गई। लंबे समय से इन एयर कंडीशन सिटी बसों का अधर में चल रहा इंतजार इस माह काफी हद तक पूरा हो चुका है। शहर की सड़कों पर 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। खासबात है यह कि इनका दायरा सिर्फ शहर के अंदर तक सीमित नही है यह बसें सरधना, मवाना और हस्तिनापुर तक की भी सैर करा रही हैं।

30 बसों का शुरू हुआ संचालन
दरअसल लंबे समय से प्रतीक्षारत 30 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुक्रवार से शहर की सड़कों पर शुरू हो गया। इससे पहले शहर में जनवरी माह से 5 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा था। जनपद में कुल 50 बसों का संचालन पहले चरण में प्रस्तावित है। इन 50 में से अब 30 बसें शहर में संचालित होना शुरु हो गई है।

सरधना, हस्तिनापुर और कैली के लिए शुरु हुआ सफर
दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हैरिटेज स्थलों तक लोगों की पहुंच सुगम बनाने के लिए सभी जनपदों हैरिटेज स्थलों तक परिवहन सेवा शुरू करने का आदेश दिया गया था। इसके तहत इन बसों का सबसे अधिक संचालन मेरठ से हस्तिनापुर और मेरठ से सरधना के लिए शुरु किया गया है। इसमें 13 बसों मवाना और हस्तिनापुर तक संचालित की जा रही हैं।


इन रूटों पर मिल रही सुविधा
- 2 बसें भैंसाली बस डिपो से मोदीपुरम एटूजेड प्लाजा तक
- 13 बसें मेरठ से मवाना से हस्तिनापुर तक
- 2 बसें लोहियानगर से सिटी स्टेशन तक हापुड अडड़ा होते हुए
- 6 बसें लोहियानगर से कैली
- 1 बस लोहियानगर से मेादीनगर वाया बिजलीबंबा
- 4 बसें लोहियानगर से सरधना
- 2 बसें रिजर्व में

फैक्ट-
- शहर में 103 सिटी बसों का वर्तमान में हो रहा संचालन
- इनमें 73 सीएनजी बसों का हो रहा संचालन
- अब 30 इलेक्ट्रिक एसी बसों का शुरू हुआ संचालन
- शहर से देहात के 8 रूटों पर सीएनजी बसों का संचालन
- शहर में करीब सवा लाख से अधिक दैनिक यात्री
- सबसे अधिक लोड मेडिकल से बेगमपुल रूट, हापुड अडड़ा से रेलवे स्टेशन रूट पर

इन रूटों पर संचालन होगा जल्द
- मेडिकल से लखवाया वाया हापुड़ अड्डा
- लोहियानगर से परतापुर, गंगोल, मोदीनगर वाया बिजलीबंबा

वर्जन-
जनपद में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरु हो चुका है। इन बसों को हस्तिनापुर सरधना मवाना समेत शहर के अंदर मुख्य मार्गों पर संचालित किया जा रहा है।
- विपिन सक्सेना, एआरएम

Posted By: Inextlive