कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ की टीमों ने किया संयुक्त निरीक्षण

Meerut। परतापुर कताई मिल में औद्योगिक प्लाट विकसित करने के लिए शुक्रवार को कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ की टीमों ने संयुक्त निरीक्षण किया। टीम ने मौजूदा स्थिति एवं उपलबध संसाधनों को लेकर रिपोर्ट बताई, जो शासन को भेजी जाएगी। टीम यह आकलन करेगी कि कताई मिल के कौन से उपकरण प्रयोग में लाए जा सकते हैं, और औद्योगिक जमीन विकसित करने के लिए क्या तब्दीलियां करनी होंगी।

संपत्ति का मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे की नौ सूत निगम की मिलों को औद्योगिक बेल्ट बनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में मिल की संपत्ति का मूल्यांकन किया जाएगा। शुक्रवार को कानपुर से सूत निगम की टीम और गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता जीडी शर्मा और मेरठ की यूपीएसआइडीसी की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। टीम ने करीब एक घंटे तक मिल का सर्वे किया। संसाधनों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इसमें गाजियाबाद की इंजीनियरिंग विभाग की टीम शामिल हुई। 89 एकड़ में फैली कताई मिल की कई चरणों में पैमाइश होगी। इससे पहले मिल का चार बार सर्वे हो चुका है। हालांकि प्रदेश सरकार के इन्वेस्टर्स समिट के बाद नई औद्योगिक सिटी बसाने का दबाव है।

Posted By: Inextlive