पुलिस की लापरवाही से आरोपित ने किया दुस्साहस

Meerut। 500 रुपये चोरी करने के शक में देवर ने भाभी के गले पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। आरोपी ने शुक्रवार को महिला के पति की भी पिटाई की थी। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये है मामला

ब्रह्मपुरी के माधवपुरम गली नंबर दो अंबेडकर नगर में मनोज कुमार का परिवार रहता है। मनोज के छोटे भाई करन के घर से 500 रुपये चोरी हो गए। करन ने रुपये चोरी करने का आरोप मनोज की पत्नी मोनिका पर लगा दिया, जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। करन ने मनोज की पिटाई कर दी। मनोज ने भाई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके तक जाना भी उचित नहीं समझा। शनिवार को करन ने मोनिका की पहले पिटाई की। उसके बाद गला दबा दिया। करन ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से मोनिका के गले पर कई वार कर दिए। इसके बाद करन मौके से भाग गया। परिजन मोनिका को जिला अस्पताल ले आए, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि करन को पकड़ने के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस दबिश दे रही हे।

Posted By: Inextlive