प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार
थाना परिसर में ही युवती व उसके प्रेमी से कहासुनी हो गई
पुलिस ने बामुश्किल उन्हें समझाकर अलग किया Meerut। प्रेमी युगल ने आनर कि¨लग का खतरा जताते हुए सिविल लाइन इंस्पेक्टर से सुरक्षा की गुहार लगाई। युगल के थाने पहुंचने की सूचना पर युवती के स्वजन भी थाने पहुंच गए। उनकी थाना परिसर में ही युवती व उसके प्रेमी से कहासुनी हो गई। पुलिस ने बामुश्किल उन्हें समझाकर अलग किया। ये है मामलासिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी प्रियंका पुत्री कृष्ण कुमार स्वजन संग रहती है। उसने बताया कि उसकी मां ने तीसरा विवाह किया है। वह उसे और उसकी बहन को प्रताडि़त करती है। उसका ईस्टर्न कचहरी रोड निवासी अर्जुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजन से शादी कराने के लिए भी कहा था, लेकिन उन्होंने अलग बिरादरी होने के चलते शादी से इंकार कर दिया। बीती 2 मार्च को उन्होंने घर से फरार होकर प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि फोन पर युवती की मां उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। शुक्रवार को युगल ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दकी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके अलावा युवती की मां द्वारा लगाएं गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।