महावीर सिंह पैनल विजयी, जमकर मनाया जश्न
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पर पर महावीर सिंह त्यागी ने प्रतिद्वंदी रविकांत भारद्वाज को 541 वोटों से किया पराजित
Meerut। बार एसोसिएशन में शनिवार को महावीर सिंह त्यागी गुट ने बढ़त बनाते हुए 1468 मतों से चुनाव जीत लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी के साथ महामंत्री पद पर सचिन चौधरी ने जीत हासिल की। शनिवार शाम को चुनाव परिणाम जारी होते ही कचहरी परिसर में जमकर जश्न मनाया गया। साथी वकीलों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की। 927 वोट पर सिमटे रविकांतमेरठ बार एसोसिएशन के वाíषक चुनाव वर्ष 2020-21 की शुक्रवार रात को रोकी गई मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे फिर शुरू हुई। कचहरी परिसर के पंडित नानक चंद सभागार में शाम चार बजे मतगणना खत्म हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर शुरुआत से ही आगे चल रहे महावीर सिंह त्यागी ने प्रतिद्वंदी रविकांत भारद्वाज को 541 वोटों से पराजित किया। रविकांत भारद्वाज को 927 वोट से ही संतोष करना पड़ा। महावीर सिंह त्यागी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष चौरसिया व लिली यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रजत वशिष्ठ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रविंद्र कुमार वर्मा समेत संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर शिवम गुप्ता ने अपनी जीत दर्ज करा दी।
जीत का जश्न शनिवार शाम को चुनाव का परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर में जीत का जश्न जोर-शोर के साथ शुरू हो गया। कचहरी परिसर में विजयी प्रत्याशियों को वकीलों ने फूल-मालाएं पहनाकर जीत की खुशी जाहिर की। इतना ही नही जमकर ढोल बजे और महावीर सिंह पैनल की जीत पर कचहरी में लड्डू भी बांटे गए। यह रहा चुनाव का परिणाम अध्यक्ष पद महावीर सिंह त्यागी- 1468 रवि कांत भारद्वाज- 927 वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह- 1378 संजय कुमार अग्रवाल- 874 उपाध्यक्ष आशीष चौरासिया- 1244 लिली यादव- 867 अजय गर्ग- 786 श्याम सुंदर शर्मा- 584 महामंत्री सचिन चौधरी- 1004 आदेश कुमार शर्मा- 191 तरूण कुमार- 255 विनोद चौधरी- 939 कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सोम- 1199 विनोद कुमार गौतम- 1138 संयुक्त सचिव प्रशासन रजत वशिष्ठ- 1408 मोहम्मद इरशाद 915 संयुक्त सचिव पुस्तकालय रविंद्र कुमार वर्मा- 1422 औज महमूद जैदी- 888 संयुक्त सचिव प्रकाशन शिवम गुप्ता-1308 विपिन कुमार- 1000